Mumbai Weather Update: मैच से पहले मुंबई में बारिश का साया! क्या टूट जाएगा राजस्थान रॉयल्स का प्लेऑफ का सपना?

Mumbai Weather Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के अंतिम चरण में प्लेऑफ की जंग बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीजन का बेहद अहम मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने होंगी। लीग चरण का यह मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो जैसा है। इस मैच के नतीजे पर प्लेऑफ के अंतिम बचे एक स्थान के लिए संघर्ष कर रही तीन टीमों का भविष्य टिका हुआ है।

जीत से पक्का होगा प्लेऑफ का टिकट (Mumbai Weather Update)

प्वॉइंट्स टेबल के समीकरणों पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय 13 मैचों में 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। यदि संजू सैमसन की कप्तानी वाली रॉयल्स आज का मैच जीत लेती है, तो वह सीधे अंतिम-चार (प्लेऑफ) स्टेज के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। हालांकि अगर मुंबई इंडियंस उन्हें हरा देती है तो प्लेऑफ के दरवाजे पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए पूरी तरह खुल जाएंगे।

Mumbai Weather Update 1

क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल?

दोपहर में बारिश की संभावना महज 4 प्रतिशत है। आसमान में आंशिक रूप से धूप खिली रहेगी और उमस के साथ गर्मी का असर रहेगा, जबकि बादलों की आवाजाही (क्लाउड कवर) 22 प्रतिशत तक रहने की उम्मीद है। लेकिन 3 बजे के बाद फिर से बारिश के आसार बढ़कर करीब 35 प्रतिशत तक पहुंच सकते हैं। बता दें कि गौरतलब है कि रविवार को ही एक अन्य मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होना है, जिससे नॉकआउट के समीकरण और दिलचस्प हो जाएंगे।

अगर मैच धुला तो नेट रन रेट के कारण बाहर हो जाएगी राजस्थान

यदि खराब मौसम या किसी वजह से मैच रद्द (अबैंडन) होता है तो राजस्थान रॉयल्स के लिए यह बड़ा झटका होगा। मैच धुलने की स्थिति में रॉयल्स को केवल 1 अंक मिलेगा और वह 15 अंकों पर रुक जाएगी। ऐसी स्थिति में पंजाब किंग्स के भी 15 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट (NRR) होने के कारण पंजाब की टीम राजस्थान को पछाड़कर प्लेऑफ में जगह बना लेगी और रॉयल्स टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछला रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है। इसी सीजन में गुवाहाटी में मुंबई के खिलाफ उनका पिछला मैच भी बारिश से प्रभावित हुआ था, जहां 11-11 ओवर के मुकाबले में मेजबान टीम ने बाजी मारी थी। मुंबई इंडियंस भले ही 13 मैचों में केवल 4 जीत के साथ तालिका में नौवें स्थान पर है और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या जैसे दिग्गजों से सजी यह टीम अपने घरेलू मैदान पर सीजन का अंत जीत के साथ करना चाहेगी। दबाव पूरी तरह से राजस्थान पर होगा, क्योंकि उनके पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+