VIDEO: आधी रात को मुंबई पुलिस ने हार्दिक पंड्या को रोका? हुई 12 करोड़ वाली फरारी की चेकिंग, खुला असली राज!

Hardik Pandya Ferrari video: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हार्दिक अपनी नई नवेली फरारी 12-सिलिंडरी (Ferrari 12Cilindri) के साथ मुंबई की सड़कों पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जो अब फैंस के बीच हॉट टॉपिक बना हुआ है।

मुंबई पुलिस ने रोकी पंड्या की गाड़ी (Hardik Pandya Ferrari video)

वायरल वीडियो के मुताबिक मुंबई पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था के तहत नियमित चेकिंग के लिए बैरिकेड्स लगा रखे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने एक तेज रफ्तार काले रंग की फरारी को रुकने का इशारा किया। शुरुआत में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि गाड़ी के अंदर कौन बैठा है। जैसे ही गाड़ी रुकी और इंस्पेक्टर की नजर अंदर गई, तो वहां टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मौजूद थे।

Hardik Pandya 1

शानदार लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं पंड्या

हार्दिक को देखते ही पुलिसकर्मियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। अधिकारियों ने उनसे हाथ मिलाया और कुछ बातचीत के बाद उन्हें सम्मान के साथ आगे जाने का रास्ता दे दिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस फैन मोमेंट और पुलिस के पेशेवर व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं। हार्दिक की यह नई कार उनके शानदार लाइफस्टाइल का हिस्सा है। इस सुपरकार की खासियतें किसी को भी हैरान कर सकती हैं।

मुंबई के लिए ट्रॉफी जीतना चाहेंगे पंड्या

इस कार की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसका इंजन 6.5-लीटर V12 इंजन, जो 830 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है। यह कार 340 किमी/घंटा से भी अधिक की टॉप स्पीड छू सकती है। मैदान के बाहर लग्जरी कारों का शौक रखने वाले हार्दिक अब मैदान पर उतरने की तैयारी में हैं। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेलेगी। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई की टीम इस बार अपनी छठी ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+