MI vs SRH: मुंबई और हैदराबाद के धांसू मैच में आज कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
MI vs SRH Winner Prediction: मुंबई इंडियंस के पास आईपीएल में आज अंतिम मौका है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मैच में हारने पर मुंबई इंडियंस का पत्ता कट जाएगा। टीम इस सीजन प्लेऑफ़ से बाहर हो सकती है। हैदराबाद जीतने पर तालिका में स्थिति मजबूत कर सकती है।
सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग लाइनअप काफी बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। पहले बैटिंग करने पर हैदराबाद का मकसद एक बड़ा स्कोर खड़ा कर विपक्षी टीम के ऊपर दबाव बनाने का रहता है। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी इस सीजन बुरी तरह फ्लॉप रही है।

घरेलू फैन्स के सामने खेलने से मुंबई इंडियंस को स्टेडियम से सपोर्ट मिलेगा लेकिन मैदान पर प्रदर्शन खिलाड़ियों को ही करना है। पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार मामला करो या मरो वाला है।
मुंबई vs हैदराबाद हेड टू हेड
अब तक मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल मैचों में फासला ज्यादा बड़ा नहीं है। मुंबई इंडियंस की टीम आगे है लेकिन महज 2 मैचों की लीड है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई ने 12 मुकाबले जीते हैं। हैदराबाद को 10 मैचों में जीत मिली है।
मुंबई vs हैदराबाद मैच में कौन जीतेगा
दोनों टीमों के बीच जीत दर्ज करने वाली टीम का पूर्वानुमान लगाना मुश्किल है लेकिन इस सीजन के फॉर्म के आधार पर प्रिडिक्शन किया जा सकता है। हैदराबाद ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को पराजित किया था। इस मैच में भी सनराइजर्स हैदराबाद जीत सकती है। मुंबई की फॉर्म काफी खराब है।
बल्लेबाजी रहेगी अहम
पिच बैटिंग फ्रेंडली होने के कारण दोनों ही टीमों की तरफ से बल्लेबाजी अहम रहने वाली है। मुंबई के बल्लेबाज उम्मीद के अनुरूप बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की हालत बिगाड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। जिस टीम की बैटिंग अच्छी होगी, जीत भी उसी को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications