IPL 2022 : रोहित शर्मा को लगा दोहरा झटका, BCCI ने लिया सख्त 'एक्शन'

 Rohit Sharma

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में पांच बार की मुंबई इंडियंस के लिए कुछ भी सही नहीं जा रहा है। मेगा नीलामी के चलते मुंबई के कई पुराने खिलाड़ी दूसरी टीमों में जा चुके हैं। हालांकि, नए खिलाड़ियों के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई टीम इस बार पहले की तरह मजबूत नहीं दिख रही। मुंबई को सीजन-15 के 23वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह मुंबई की सीजन में लगातार 5वीं हार रही। लेकिन इस हार के साथ-साथ रोहित को एक और झटका लगा है।

यह भी पढ़ें- Points Table : मुंबई हुआ प्लेऑफ से लगभग बाहर, पंजाब तीसरे स्थान पर पहुंचा

BCCI ने लिया सख्त 'एक्शन'

BCCI ने लिया सख्त 'एक्शन'

दरअसल, कप्तान रोहित पर बीसीसीआई ने कड़ा एक्शन लिया है। 13 अप्रैल को पुणे के एमसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद मुंबई इंडियंस पर जुर्माना लगाया गया है। न्यूनतम ओवर रेट के अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह टीम का सीजन का दूसरा अपराध था। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है और प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर 6 लाख रुपए या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना वसूला जाएगा।

पहले दिल्ली के खिलाफ हुए मैच में लगा जुर्माना

पहले दिल्ली के खिलाफ हुए मैच में लगा जुर्माना

यह रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का दूसरा अपराध है। इससे पहले मुंबई को सीजन के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करने के बाद 12 लाख रुपए का जुर्माना भरना पड़ा था। मुंबई के गेंदबाजों के स्लो ओवर रेट के कारण ये कप्तान रोहित पर यह जुर्माना लगा था। इस सीजन में मुंबई की किस्मत साथ देती नहीं दिख रही है। करिश्माई मैच दिखाने वाली मुंबई इस बार खामियों के साथ नजर आई है। निचले क्रम में पहले की तरह विस्फोटक बल्लेबाजी नहीं रही है। इस सीजन में मुंबई को पांड्या ब्रदर्स की कमी साफ खली है जो पहले टीम के लिए कई मैच नीचे आकर जितवा चुके हैं।

आखिर स्लो ओवर रेट होता क्या है?

आखिर स्लो ओवर रेट होता क्या है?

बता दें कि ओवर रेट मतलब बॉलिंग साइड द्वारा एक घंटे में फेंके गए ओवर्स की औसत संख्या होती है। आईसीसी के नियमों के अनुसार, वनडे और टी20 मैच में एक घंटे के भीतर 14.1 ओवर फेंकना जरूरी होता है तो टेस्ट में 14.2 ओवर फेंकने होते हैं। वनडे मुकाबलों में 50 ओवर फेंकने के लिए 3.5 घंटे का समय दिया जाता है तो टी20 मैच में टीम को एक घंटा और 25 मिनट का समय एक पारी खत्म करने के लिए दिया जाता है। अगर कोई भी टीम निर्धारित समय में अपने 20 ओवर नहीं फेंक सकती है तो उसपर जुर्माना लगाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+