Mumbai में होगा वर्ल्ड कप का फाइनल, पाकिस्तान के बाहर होते ही वेन्यू घोषित, वानखेड़े को नहीं मिली मेजबानी

Mumbai to Host Final: भारत और श्रीलंका में चल रहे महिला वर्ल्ड कप के फाइनल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान के बाहर होते ही भारत में फाइनल आयोजित करने का रास्ता साफ़ हो गया है। अगर पाक टीम फाइनल में होती, तो वेन्यू भारत से बाहर जाता।

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत में आयोजित होगा, और इसकी मेजबानी करेगा नवी मुंबई का डॉ. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम, जो अपनी आधुनिक सुविधाओं और शानदार दर्शक क्षमता के लिए जाना जाता है। इस तरह मुंबई को एक और फाइनल की मेजबानी मिली है।

mumbai-dy-patil

Women's World Cup: फाइनल कब और कहां

महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल 2 नवंबर 2025 को खेला जाएगा। यह मुकाबला नवी मुंबई में स्थित डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में होगा, जिसे भारत के सबसे खूबसूरत और तकनीकी रूप से उन्नत क्रिकेट ग्राउंड्स में गिना जाता है। वानखेड़े स्टेडियम को मेजबानी नहीं मिली है

भारत में एक दशक बाद महिला वर्ल्ड कप

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत में आखिरी बार 2013 में हुआ था, जब फाइनल मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया था। अब करीब 12 साल बाद यह टूर्नामेंट एक बार फिर भारत लौट रहा है, जिससे देश में महिला क्रिकेट के प्रति उत्साह चरम पर है।

क्यों चुना गया DY Patil Stadium?

  • इसकी क्षमता करीब 55,000 दर्शकों की है।
  • इस स्टेडियम में IPL और WPL (महिला प्रीमियर लीग) के कई मैच सफलतापूर्वक आयोजित हो चुके हैं।
  • बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक सुविधाएँ इसे वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट के लिए आदर्श बनाती हैं।

भारतीय दर्शकों को मज़ा तब आएगा कब फाइनल मैच में टीम इंडिया भी हो। फाइनल तो भारतीय टीम सेमीफाइनल तक के लिए संघर्ष कर रही है। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैचों को जीतना होगा, तभी सेमीफाइनल में जगह बन पाएगी। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों ने पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+