बुरे वक्त में ये शख्स बना था कुलदीप यादव का सहारा, बोला- तुम सभी 14 मैच खेलो
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव ने इस सीजन में अभी तक शानदार गेंदबाजी की है। वे अभी तक 7 मैचों में 13 मैच खेल चुके हैं। लेकिन पिछला सीजन उनके लिए सबसे खराब रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें एक भी मैच खेलने का माैका नहीं दिया, जिस कारण कुलदीप आईसीसी टी20 विश्व कप में भी जगह नहीं बना पाए थे, पर आईपीएल 2022 में कहानी अलग है। कुलदीप ने अब दिल्ली कैपिटल्स पॉडकास्ट के एक एपिसोड में बात करते हुए उस शख्स का जिक्र किया, जिसने उनका बुरे वक्त में हाथ थामा।
यह भी पढ़ें- 'वो माैके बर्बाद कर रहा है', इस भारतीय क्रिकेटर के प्रदर्शन से निराश हुए इयान बिशप

पोंटिंग के शब्दों से हुए थे प्रेरित
कुलदीप यादव ने रिकी पोंटिंग के साथ हुई पहली बातचीत का खुलासा किया। पोंटिंग ने कुलदीप को विश्वास दिलाया था कि उनको सभी 14 मैच खेलने को मिलेंगे। कुलदीप ने कहा कि वह पोंटिंग के शब्दों से बहुत प्रेरित थे और उन्हें लगा कि अगर किसी खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलियाई से समर्थन मिलता है तो प्रदर्शन अपने आप आ जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि वह दिल्ली टीम में कदम रखने के बाद से वह कितने खुश हैं, जो प्रदर्शन में बदल गया है।

वो हर अंदाज, हर बात पसंद आई
कुलदीप ने कहा, "जब आपको खेलने की आजादी मिलती है और खुद को साबित करने का मौका मिलता है तो आप हर पल का मजा लेते हैं। मुझे याद है यह मेरा पहला अभ्यास सत्र था और मैंने रिकी पोंटिंग के साथ बातचीत की थी। जिस तरह से उन्होंने मुझे प्रेरित किया, मुझे वो हर अंदाज, हर बात पसंद आई। मैं एक अलग टीम से आ रहा था और पिछले 2 सालों में आईपीएल नहीं खेला था।"

सभी मैच खेलने की दी थी आजादी
उन्होंने आगे कहा, "रिकी पोंटिंग ने मुझसे कहा कि तुम अच्छी गेंदबाजी कर रहे हो। मैं चाहता हूं कि तुम सभी 14 मैच खेलो। यही मेरी सोच है। तुम किसी बात की चिंता मत करना। अगर आपको कुछ चाहिए तो हम यहां मदद के लिए हैं।' कुलदीप ने आगे कहा, ''जब आपका कोच इस तरह से आपका समर्थन करता है, तो यह आपको प्रेरित करने वाली बात रही है। उसे आप पर भरोसा है और इसलिए आपका प्रदर्शन निश्चित रूप से निखरकर आएगा। जब आप टीम में आनंद लेना शुरू करते हैं, तो आपको खुशी की अनुभूति होती है। जब आप मानसिक रूप से मुक्त होते हैं, तो प्रदर्शन धीरे-धीरे सामने आने लगता है।"












Click it and Unblock the Notifications