PSL की ओपनिंग सेरेमनी में खुली PCB के इंतजामों की पोल, आतिशबाजी के कारण फ्लडलाइट्स में लग गई आग

मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम रखा गया। ओपनिंग सेरेमनी वैसे तो धमाकेदार रही, लेकिन कार्यक्रम में एक ऐसी अड़चन आ गई, जिसमें पीसीबी के इंतजामों की पोल खोल दी

PSL Fire in stadium

13 फरवरी (मंगलवार) को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के 8वें सीजन का आगाज हो गया है। मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम रखा गया। ओपनिंग सेरेमनी वैसे तो धमाकेदार रही, लेकिन कार्यक्रम में एक ऐसी अड़चन आ गई, जिसमें पीसीबी के इंतजामों की पोल खोल दी। जी हां, सेरेमनी कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में फ्लडलाइट्स के एक हिस्से में अचानक आग लग गई, जिसकी वजह से स्टेडियम में लाइट चली गई और स्टेडियम में अंधेरा हो गया।

आतिशबाजी के कारण लगी फ्लडलाइट्स में आग

फ्लडलाइट्स में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेडियम में जब ओपनिंग सेरेमनी चल रही थी तो उस वक्त जमकर आतिशबाजी हुई और इसी कारण फ्लडलाइट्स में आग लग गई। आग लगने की घटना के बाद स्टेडियम में दहशत का माहौल बन गया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।

रोमांचक रहा पहला ही मैच

स्टेडियम में आग लगने की घटना के कारण टूर्नामेंट का पहला मुकाबला देरी से शुरू हुआ जो कि लाहौर क्लंदर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला गया। टूर्नामेंट का पहला ही मैच रोमांच से भरपूर रहा। लाहौर कलंदर्स ने मैच की आखिरी गेंद पर एक रन से जीत दर्ज की। दरअसल, मैच की आखिरी गेंद पर मुल्तान सुल्तांस को जीत के लिए 6 रन चाहिए थे। आखिरी गेंद पर खुशदिल शाह ने गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हुए और उनके हिस्से में सिर्फ चौका आया और इस तरह लाहौर कलंदर्स ने मैच को 1 रन से जीत लिया।

मैच का लेखा जोखा

पीएसएल 8 के पहले मैच में लाहौर कलंदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे। लाहौर कलंदर्स की ओर से फखर जमान ने सबसे अधिक 42 गेंदों में 66 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 5 छक्के लगाए थे। इसके अलावा मिर्जा बेग ने भी 26 गेंदों में 32 रन की पारी खेली थी। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुल्तान सुल्तांस की शुरुआत भी शानदार रही। पहले विकेट के लिए शान मसूद और मोहम्मद रिजवान के बीच 100 रन की साझेदारी हुई। रिजवान ने 50 गेंदों में 75 रन ठोके तो वहीं शान मसूद ने 31 गेंदों में 35 रन की पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+