बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया में नहीं मिली जगह, ईरानी कप में बिहार के लाल का कमाल, गेंद से बरपाया कहर
भारतीय टीम में आ रहे नए तेज गेंदबाजों ने अपने कौशल का प्रदर्शन अच्छी तरह किया है। भारतीय टीम में खेल चुके मुकेश कुमार को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी धाकड़ गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है।
ईरानी कप में शेष भारत की तरफ से खेल रहे मुकेश कुमार ने मुंबई के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। हालांकि पहली पारी में मुंबई ने अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया लेकिन मुकेश कुमार ने अपनी लय बनाए रखी। उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट झटके।

मुकेश कुमार ने 110 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किये। उन्होंने पृथ्वी शॉ, आयुष म्हात्रे, हार्दिक तमोरे, शम्स मुलानी, जुनेद खान आदि बल्लेबाजों को आउट किया। पहली पारी में खेलते हुए मुंबई की टीम 537 रन बनाकर आउट हो गई। यश दयाल और प्रसिद्ध कृष्णा को भी 2-2 विकेट मिले।
भारतीय टीम में शामिल होने के बाद भी बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेल पाने वाले सरफराज खान ने अपने बल्ले से एक बार फिर से दमखम दिखाया। सरफराज खान ने दोहरा शतक जमा दिया। वह शेष भारत के गेंदबाजों से आउट ही नहीं हुए। सरफराज खान ने नाबाद 222 रनों की पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications