मुकेश कुमार का फूटा गुस्सा, गौतम गंभीर और BCCI पर जमकर बरसे, हर्षित राणा की एंट्री पर उठाया सवाल?

Mukesh Kumar: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार से शुरू होगा। इससे पहले टीम इंडिया में एक बदलाव देखने को मिला। ऑल राउंडर हर्षित राणा को अंतिम समय में टीम में शामिल कर लिया गया। इसे लेकर अब बवाल खड़ा हुआ है।

बवाल करने वाला प्लेयर कोई और नहीं, बल्कि मुकेश कुमार हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है। उनकी स्टोरी से ऐसा लग रहा है कि वह गौतम गंभीर और बीसीसीआई से नाराज़ नज़र आ रहे हैं।

mukesh kumar

मुकेश कुमार ने लिखा कि कर्म हमेशा अपना समय लेता है, आपको सिर्फ इंतजार करना होता है। कर्म कभी माफ़ नहीं करता है, यह हमेशा लौटकर जरूर आता है।

Mukesh Kumar भी इंग्लैंड में थे

हर्षित राणा इंडिया ए साथ इंग्लैंड में गए और इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मुकाबले में एक विकेट हासिल किया, दूसरी तरफ मुकेश कुमार ने 3 विकेट झटके लेकिन उनको वहां नहीं रोका गया। बीसीसीआई ने हर्षित राणा को टीम में शामिल करने की घोषणा कर दी, इससे मुकेश कुमार को निश्चित तौर पर बुरा तो लगा है।

शुरुआती टीम में नहीं थे हर्षित राणा

जब इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा हुई थी, तो 18 सदस्यों को शामिल किया गया था। इसके बाद अब उन्नीसवां प्लेयर अब शामिल किया गया है। हर्षित राणा को गौतम गंभीर का करीबी माना जाता है, इस वजह से शायद उनको इंग्लैंड दौरे की टीम में जगह मिल गई। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम में शामिल थे।

Mukesh Kumar और हर्षित का करियर

मुकेश कुमार और हर्षित राणा दोनों ने ही टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा मुकाबले नहीं खेले हैं। मुकेश कुमार ने 3 टेस्ट मैच खेलकर 7 विकेट अपने नाम किये हैं। दूसरी तरफ हर्षित राणा ने 2 टेस्ट खेलते हुए 4 विकेट अपने नाम किये हैं। यह देखना होगा कि उनको इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की टीम में जगह मिल पाएगी या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+