चेन्नई सुपर किंग्स सहित पूरे IPL में पसरा मातम, CSK के खिलाड़ी की मां का निधन, टीम छोड़कर घर लौटा क्रिकेटर
Mukesh Choudhary Mother Passed Away: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उनकी माता प्रेम देवी का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह पिछले करीब एक साल से अस्वस्थ थीं और मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
आईपीएल के चलते मुकेश अपनी टीम के साथ मुंबई में मौजूद थे, लेकिन जैसे ही उन्हें मां के निधन की खबर मिली, उन्होंने तुरंत राजस्थान के भीलवाड़ा के लिए रवाना होने का निर्णय लिया। मंगलवार शाम वे अपने ननिहाल 'गढ़वालों का खेड़ा' पहुंचे, जहां उन्होंने बड़े भाई डॉ. राजेश के साथ मिलकर अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं और अपनी मां को मुखाग्नि दी।

अपनी जड़ों से जुड़े Mukesh Choudhary
हालांकि मुकेश का परिवार लंबे समय से महाराष्ट्र में रह रहा है, लेकिन उनका पैतृक संबंध भीलवाड़ा जिले के परड़ोदास गांव से है। दुख की इस घड़ी में अपने गांव लौटना उनके परिवार और परंपराओं से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।
मुश्किल समय में धोनी का साथ
इस कठिन दौर में चेन्नई सुपर किंग्स के वरिष्ठ खिलाड़ी और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुकेश का हौसला बढ़ाया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, धोनी लगातार उनके संपर्क में रहे और उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखा। बताया जाता है कि उन्होंने अस्पताल जाकर मुकेश की मां के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली थी।
Mukesh Choudhary इस सीजन नहीं खेले ज्यादा
आईपीएल 2026 में मुकेश चौधरी को अब तक ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। उन्होंने इस सीजन सिर्फ एक मैच खेला है, जिसमें 2 विकेट लेकर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें ₹30 लाख की कीमत में टीम में शामिल किया था, और सीमित मौकों के बावजूद उन्होंने अपने छोटे से स्पेल में प्रभाव छोड़ने की कोशिश की है। गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का मैच है।












Click it and Unblock the Notifications