भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली का होना कितना जरूरी? दिग्गज ने कही मन की बात

T20 World Cup 2024, Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर लगातार चर्चाओं का माहौल गर्म है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट कोहली नजर नहीं आए थे। लेकिन आईपीएल 2024 खेलने के लिए विराट कोहली पूरी तरह से तैयार हैं। वह रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु टीम के साथ भी जुड़ चुके हैं।

पिछला साल रह था शानदार

पिछले साल यानी कि साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन भारत को फाइनल तक पहुंचने में विराट कोहली का सबसे बड़ा हाथ रहा था। विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम के लिए कई मैच विनिंग पारी खेली थी। विराट कोहली ने एशिया कप में भी कई अहम पारियां खेली थी।

T20 World Cup 2024 1

टी-20 वर्ल्ड कप में विराट की जरूरत

आईपीएल 2024 के बाद जून में इसी साल भारत को टी-20 वर्ल्ड कप भी खेलना है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होंगे या नहीं? इसे लेकर अब पूर्व सिलेक्टर्स एमएसके प्रसाद ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। एमएसके प्रसाद ने कहा है कि विराट कोहली का टी-20 का वर्ल्ड कप की टीम में होना बेहद जरूरी है।

आईपीएल में करना होगा बेहतर प्रदर्शन

एमएसके प्रसाद के मुताबिक विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप में होने चाहिए। सिलेक्टर्स समझ नहीं पा रहे हैं कि आईपीएल से वह खुद की क्वालिटी साबित करेंगे। वह खराब फार्म के कारण कभी भी टीम से बाहर नहीं हुए हैं। भले वह पिछले कुछ समय से भारत के लिए कुछ मुकाबलों को मिस कर चुके हैं।

लेकिन वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें बस कुछ मैच की जरूरत है और वह फिर से अपने पुराने रंग में वापस आ जाएंगे। मुझे यकीन है कि इस सीजन आईपीएल में विराट कोहली आरसीबी के लिए रन बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+