रांची के वैद्य वंदन सिंह हुए फेमस, महेंद्र सिंह धोनी करा रहे हैं इनसे अपना इलाज, 40 रुपए की देते हैं दवा

नई दिल्ली, जुलाई 01। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों एक दर्द से गुजर रहे हैं। दरअसल, धोनी को दोनों पैरों के घुटने में दर्द की शिकायत है और इसके लिए वो किसी बड़े अस्पताल से नहीं बल्कि एक वैद्य से इलाज करा रहे हैं, जो रांची का ही रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर लापुंग के गलगली धाम में देसी दवाओं से इलाज करने वाले वैद्य बंदन सिंह खेरवार ने बताया है कि वो महेंद्र सिंह धोनी के घुटनों का इलाज कर रहे हैं।

40 रुपए होती है देसी दवा की कीमत

40 रुपए होती है देसी दवा की कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब एक महीने पहले धोनी उनके वहां आए और अपने घुटनों के दर्द के बारे में बताया। वैद्य वंदन सिंह खेरवार ने धोनी का इलाज शुरू किया और उन्हें देसी दवा दे दी। आपको बता दें कि वंदन सिंह हर मरीज से 20 रुपए देखने की फीस और 20 रुपए की दवाई देते हैं। धोनी से भी उन्होंने 40 रुपए फीस ली थी। वंदन बताते हैं कि धोनी उनके यहां से करीब 4 बार दवा लेकर जा चुके हैं और उन्हें अब अपने दर्द में आराम भी मिल गया है।

कैसे दवा बनाते हैं वंदन सिंह?

कैसे दवा बनाते हैं वंदन सिंह?

जानकारी के मुताबिक, वैद्य वंदन सिंह अपने मरीजों का विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियों से बनी दवाई देते हैं, जिसका इस्तेमाल गाय के दूध के साथ करना होता है। उन्होंने बताया कि धोनी ने एक महीने पहले उनके वहां से दवा ली थी। इसके बाद वो नियमित रूप से उनके वहां आकर दवा ले रहे हैं। वंदन बताते हैं कि उन्हें पहले नहीं पता था कि वो धोनी हैं, लेकिन जब स्थानीय लोगों ने उनके साथ तस्वीर क्लिक कराना शुरू किया तो उनके बारे में पता चला।

धोनी के माता-पिता भी लेकर जाते हैं दवा

धोनी के माता-पिता भी लेकर जाते हैं दवा

आपको बता दें कि धोनी के माता-पिता भी इसी वैद्य के पास से दवाई लेकर जाते हैं और करीब 2-3 महीने से इस वैद्य के पास आ रहे हैं। वंदन सिंह का कहना है कि उनकी दवा जोड़ों के दर्द में जल्द से जल्द राहत पहुंचाती है। उनकी दवा खाने से मरीजों को दर्द से आराम मिल जाता है। वंदन सिंह बताते हैं कि उनके पास बड़े से बड़ा आदमी भी सामान्य मरीज की तरह दवा लेने आता है।

ये भी पढ़ें: पहली बार कप्तान बने बुमराह ने दिया धोनी का उदाहरण, मैकुलम की चुनौती का दिया जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+