महेंद्र सिंह धोनी के घुटने का हुआ ऑपरेशन, जानें कैसी है उनकी तबियत, माही ने गीता भी पढ़ी
आईपीएल में चेन्नई को खिताब दिलाने के बाद धोनी ने खुद की तरफ ध्यान दिया। उनके घुटने की सफल सर्जरी होने की खबरें आई हैं।

MS Dhoni undergoes surgery: घुटने की चोट के बाद भी आईपीएल में खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी की सर्जरी हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार धोनी की सफल सर्जरी हुई है। माही की सर्जरी मुंबई में हुई है। टीम के सीईओ का भी इस पर बयान आया था। आईपीएल समाप्त होते ही धोनी सर्जरी के लिए चले गए।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के सूत्रों ने कहा है कि ऑपरेशन अच्छी तरह हो गया है और धोनी ठीक हैं। वह अस्पताल में कुछ दिन रहेंगे। इसके बाद उनको डिसचार्ज कर दिया जाएगा। चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथन ने भी कहा कि सर्जरी के बाद उन्होंने सुबह धोनी से बात की थी। उन्होंने कहा मैं पूरी तरह से यह नहीं बता सकता कि सर्जरी किस चीज की है लेकिन धोनी बात करते हुए ठीक लग रहे थे।
गौरतलब है कि आईपीएल के दौरान धोनी के घुटने की चोट साफ़ तौर पर देखी जा सकती थी। वह लंगड़ाकर चल रहे थे। इसे लेकर एक बार इरफ़ान पठान ने कहा था कि शेर की तरह दौड़ने वाले इन्सान को इस तरह देखकर अच्छा नहीं लगता। धोनी को कभी ऐसे नहीं देखा था।
MS Dhoni in Mumbai after winning the IPL 2023. pic.twitter.com/8omYdFanIO
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 1, 2023
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में पराजित करते हुए पांचवां खिताब हासिल कर लिया। सर्जरी के लिए जाते समय धोनी के हाथ में भगवत गीता की किताब देखी गई थी। धोनी उसे पढ़ रहे थे। उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई थी। फैन्स भी दुआ कर रहे थे कि माही की एक सफल सर्जरी हो जाए।












Click it and Unblock the Notifications