धोनी ने नहीं लिया CSK के अभ्यास सेशन में हिस्सा, क्या अगला मुकाबला नहीं खेलेंगे? हुआ बड़ा खुलासा
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के इक झलक पाने के लिए फैन्स बेताब रहते हैं लेकिन क्या हो जब वह उनको दर्शन देने के लिए ना आएं और होटल में ही बैठे रहें। कोलकाता में कुछ ऐसा ही हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी दूसरे दिन ईडन गार्डंस स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के अभ्यास सेशन में नहीं आए।
इससे अब सवाल भी खड़े हुए हैं कि क्या महेंद्र सिंह धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अगले मुकाबले में नहीं खेलने वाले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन से बाहर हो गई है। ऐसे में माही किसी अन्य प्लेयर को मौका देंगे। इनका जवाब टीम के कोच ने दिया है।

Dhoni को लेकर अहम अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने कहा कि धोनी अपनी जगह जानते हैं और तैयारी के हिसाब से भी अपनी स्थिति को समझते हैं। वह इवेंट की शुरुआत में काफी मेहनत करते हैं और बाद में खुद को एक स्पेस देते हैं। वह तैयार रहते हैं। इसलिए कोई समस्या नहीं है और वह कल का मुकाबला खेल रहे हैं।
बीच सीजन Dhoni बने थे कप्तान
रुतुराज के बाद धोनी को कप्तान बनाने के फैसले को लेकर सिमंस ने कहा कि माही कभी खुद को किसी के ऊपर थोपते नहीं हैं। कप्तानी में बदलाव भी काफी अच्छी तरह से ही हुआ है। रुतुराज के साथ माही के रिश्ते काफी अच्छे हैं। सलेक्शन से लेकर मैदान पर रणनीति तक अच्छे रिश्ते हैं।
गौरतलब है कि रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के कारण धोनी को कप्तान बना दिया गया। गायकवाड़ सीजन के बीच में ही बाहर हो गए। इसके बाद फैन्स को उम्मीद थी कि एक बार फिर से माही मैजिक चलने वाला है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो पाया।
चेन्नई सुपर किंग्स बाहर
धोनी की कप्तानी का असर नहीं हुआ और नियमित हार के कारण चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई। केकेआर के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला होना है। यह मैच बुधवार को ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications