DHONI ने फैन की Royal Enfield पर किया साइन, 30 करोड़ की हो गई 3 लाख वाली बाइक? वीडियो वायरल
MS Dhoni Signs Fan Bike: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर आईपीएल में जलवा बिखेरते नजर आएंगे। धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने एक फैन की रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 बाइक पर ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं। धोनी खुद विंटेज गाड़ियों के बहुत बड़े शौकीन हैं, उनके पास कई तरह की गाड़ियां और बाइक्स मौजूद है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल (MS Dhoni Signs Fan Bike)
ऐसे में धोनी का अपनी पसंद की बाइक पर साइन करना इस घटना को और भी खास बना देता है। वायरल क्लिप में धोनी को बड़े ही सहज अंदाज़ में बाइक के फ्यूल टैंक पर अपना नाम स्याही से लिखते हुए देखा जा सकता है। ऑटोग्राफ देने के बाद उन्हें फैन से यह कहते हुए भी सुना गया कि चला के रिपोर्ट देना। इस वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

करोड़ों में ऑटोग्राफ की कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 बाइक पर धोनी ने साइन किए उसकी कीमत लगभग 3.32 लाख है। हालांकि, धोनी का ऑटोग्राफ मिलते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया कि इस बाइक की कीमत अब करोड़ों में हो गई है। एक यूजर ने इस वीडियो के नीचे लिखा कि धोनी के साइन के बाद 3 लाख वाली इस बाइक की कीमत 30 करोड़ हो गई है।
लोगों का दिल जीत रहा वीडियो
यह वीडियो कृष्णकांत गुप्ता नामक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया था। इसे एक ही दिन में 3 मिलियन 30 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। पोस्ट में लिखा गया कि यह सिर्फ एक ऑटोग्राफ नहीं है, यह माही का भावनाओं से भरा हस्ताक्षर है। धोनी के इस विनम्र स्वभाव और फैन के प्रति प्यार ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है। कमेंट सेक्शन में फैंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।
3 लाख से 30 करोड़ तक पहुंच सकती है बाइक की कीमत
एक यूजर ने लिखा कि इस ऑटोग्राफ के बाद बाइक की कीमत आसमान छू जाएगी। दूसरे यूजर ने कहा कि मैं इस आदमी से प्यार करता हूं। दुनिया के सबसे प्रभावशाली पदों में से एक पर होने के बावजूद ये सबसे विनम्र व्यक्तित्व हैं। एक अन्य फैन ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि बाइक की कीमत 3 लाख से 30 करोड़ हो गई है। उनका हस्ताक्षर सचमुच करोड़ों का है, खासकर एक बाइक पर। थाला के हस्ताक्षर वाली एक अच्छी बाइक किसी भी धोनी फैन का सपना है।












Click it and Unblock the Notifications