पाकिस्तान पेसर को धोनी ने भेजा 'खूबसूरत तोहफा', 7 नंबर का जादू अभी भी है बरकरार

नई दिल्लीः महेंद्र सिंह धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जो युवाओं के लिए काफी महत्व रखते हैं। वे यूथ आइकन भले ही नहीं रहे लेकिन उन्होंने युवाओं में अपनी अपील को खोया नहीं है। इसका कारण धोनी की लीडरशिप और युवाओं में भरोसा जताने की उनकी आदत रही है। धोनी ने युवाओं से ना केवल सम्मान लिया बल्कि भरपूर मात्रा में उनको दिया भी है।

यही वजह से जब युवा खिलाड़ी धोनी से मिलते हैं तो काफी फख्र महसूस करते हैं। धोनी जब टी20 वर्ल्ड कप में भारत के मेंटर बने थे तब पाकिस्तानी खिलाड़ियों से उनका वार्तालाप मैच के बाद खूब हाईलाइट हुआ था।

हैरिस राउफ को धोनी से एक 'खूबसूरत तोहफा' मिला-

हैरिस राउफ को धोनी से एक 'खूबसूरत तोहफा' मिला-

धोनी के इर्द-गिर्द पाक कप्तान बाबर आजम समेत अनुभवी शोएब मलिक जैसे खिलाड़ियों को देखा जा सकता था। धोनी की बातें गौर से सुनी जा रही थी। अब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हैरिस राउफ को धोनी से एक खूबसूरत तोहफा मिला है जिसको पाकर वे फूले नहीं समा रहे हैं।

राउफ ने ट्विटर पर अपनी खुशी व्यक्त की है। उन्होंने बताया है कि धोनी से उनको क्या मिला है। धोनी ने राउफ को चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी नंबर सात दी है। राउफ ने इसके लिए धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजर का शुक्रिया अदा किया है।

लीजेंड और कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने..

राउफ ने ट्विटर पर जो लिखा वह इस प्रकार था- "लीजेंड और कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने मुझे अपनी खूबसूरत शर्ट गिप्ट में देकर सम्मानित महूसस कराया है। नंबर सात अभी भी धोनी की दयालुता के चलते दिलों को जीत रहा है।" राउफ ने यह बात तब लिखी जब आगे और पीछे से जर्सी की दो फोटो पोस्ट की।

वैसे राउफ को कभी भी धोनी के साथ या उनके खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला। वह पिछली बार जब दोनों टीमों ने आपस में टी20 मुकाबला खेला तो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे जबकि धोनी ड्रेसिंग रूम का हिस्सा थे। पाकिस्तान ने उस मुकाबले में भारत को 10 विकेटों से मात दी थी। यह मैच दुबई इंटनरेशनल स्टेडियम में हुआ था।

बिग बैश लीग में खेल रहे हैं हैरिस राउफ-

बिग बैश लीग में खेल रहे हैं हैरिस राउफ-

धोनी ने साल 2020 अगस्त में इंटरनेशनल क्रिकेट से अपना संन्यास ले लिया था वे अब आईपीएल के 15वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। धोनी को मेगा नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के दूसरे च्वाइस के रिटेंशन के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। धोनी को 12 करोड़ रुपए सैलरी के तौर पर मिलेंगे।

दूसरी ओर, राउफ मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में खेल रहे हैं जहां पर वह मेलबर्न स्टार्स टीम का हिस्सा हैं।

28 साल के गेंदबाज ने वहां पर अभी तक दो गेम खेले हैं और तीन विकेट लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+