'कप्तानी छोड़ने के बाद बेहद कम मैच खेलते नजर आयेंगे धोनी', जडेजा को कमान देने पर जानें क्या बोले रैना-भोगले
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की शुरुआत से महज 2 दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने के फैसले से सभी को चौंका दिया है। आईपीएल में 14 सालों तक चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले इस खिलाड़ी के फैसले को सुनकर फैन्स स्तब्ध रह गये हैं और सोशल मीडिया पर एक युग के समाप्त होने की बात कह रहे हैं। धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद अब आईपीएल के 15वें सीजन में सीएसके की कमान टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को सौंपी गई है, जो इस टीम की कमान संभालने वाले महज तीसरे ही कप्तान बने हैं। इतना ही नहीं आईपीएल के इतिहास में पहली बार होगा जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की कप्तानी पूरे सीजन में धोनी के अलावा कोई दूसरा खिलाड़ी करता नजर आयेगा।

उल्लेखनीय है कि रवींद्र जडेजा के लिये पिछला कुछ समय काफी शानदार गुजरा है, जिसमें उन्होंने न सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी कई कमाल की पारियां खेली हैं, जिसे देखते हुए धोनी ने सीएसके को आगे ले जाने की जिम्मेदारी इस खिलाड़ी को दी है। रवींद्र जडेजा की कप्तानी की बात करें तो वो आखिरी बार 28 अक्टूबर 2007 को अंडर 19 की वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कप्तानी करते नजर आये थे, जिसमें वो मुंबई के खिलाफ सौराष्ट्र की कमान संभाल रहे थे। फैन्स को चौंका देने वाले इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर कई दिग्गजों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सच में खत्म हो गया है एक युग
धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले को लेकर मशहूर क्रिकेट कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा,'धोनी का कप्तानी छोड़ने का फैसला करना बड़ी खबर है (आखिरकार वो खुद सीएसके हैं) लेकिन जिस तरह के वो इंसान हैं उसे देखते हुए यह ज्यादा हैरान करने वाला फैसला नहीं है। मुझे नहीं लगता कि वो आईपीएल का हर मैच भी खेलते नजर आयेंगे। यह बिल्कुल उनके जैसा ही फैसला है। (हम उनके साथ प्रेजेंटेशन में बिताये लम्हों को याद करेंगे।) हम अक्सर एक युग की समाप्ति के भाव को बेवजह इस्तेमाल करते हैं, हालांकि धोनी की सीएसके की कप्तानी छोड़ना सही मायनों में इस भावना को व्यक्त करता है। यह वाकई में एक युग की समाप्ति है, आखिरकार धोनी ने उन करोड़ों सच्चे फैन्स के साथ जो रिश्ता कायम किया है उसकी दूसरी मिसाल मिलना मुश्किल है।'

जानें क्या बोले सुरेश रैना
धोनी के कप्तानी छोड़ने और रवींद्र जडेजा को नया कप्तान बनाने पर सुरेश रैना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और ट्विटर पर लिखा,'अपने भाई के लिये यह बड़ी खबर सुनकर काफी खुशी हो रही है। मुझे नहीं लगता कि जिस फ्रैंचाइजी के लिये खेलते हुए हम दोनों ने करियर में इतना कुछ हासिल किया उसकी कमान हासिल करने का उनसे बेहतर कोई हकदार है। जडेजा को इस जिम्मेदारी के लिये ढेर सारी शुभकामनायें। यह काफी शानदार फेज है और मुझे पूरी उम्मीद है कि तुम सभी की उम्मीदों पर खरा उतरोगे।'

धोनी का यह फैसला कितना सही
वहीं धोनी के इस फैसले पर कई सारे फैन्स और क्रिकेट एक्सपर्टस अभी तक समझ नहीं पा रहे हैं कि वो क्या राय दें और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वो अभी एक सीजन और टीम की कमान संभाल सकते थे। मशहूर स्पोर्टस प्रजेंटेटर जतिन सप्रू ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,'यह फैसला बिल्कुल धोनी की स्टंपिंग की तरह है..उनकी स्टाइल से काफी मेल खाता है। शायद उन्होंने हाइप बनने और मीडिया के सेटल होने का इंतजार किया। बस सोच रहा हूं कि क्या धोनी एक सीजन और खेल सकते थे या यह फैसला सही है।'
-
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
IPL 2026: पिक्चर अभी बाकी है! DHONI के संन्यास का सस्पेंस खत्म? माही ने खुद दिया सवाल का जवाब, VIDEO -
संजू सैमसन बनाम महेंद्र सिंह धोनी, कौन है बेहतर खिलाड़ी? IPL में किसके आंकड़ों में दम -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई












Click it and Unblock the Notifications