MS Dhoni के 10वीं पास होने पर पिता को नहीं था भरोसा, माही को 12वीं में मिले थे इतने नंबर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) सुर्खियों में बने रहते हैं। दुनिया के सफलतम कप्तानों में धोनी का नाम गिना जाता है।

MS Dhoni reminiscences school days: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) सुर्खियों में बने रहते हैं। दुनिया के सफलतम कप्तानों में धोनी का नाम गिना जाता है। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को दो वर्ल्ड कप और कई आईसीसी ट्रॉफी जिताने का कारनामा किया है। कैप्टन कूल मैदान पर अपने फैसलों से कई बार फैंस को हैरान किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धोनी पढ़ाई-लिखाई में कैसे थे।

पिता को नहीं था धोनी पर भरोसा

पिता को नहीं था धोनी पर भरोसा

मैदान पर लिए गए धोनी के फैसलों को देखकर क्रिकेट के कई दिग्गजों ने उनकी काबिलियत की प्रशंसा की है। धोनी दिमाग से काफी तेज खिलाड़ी माने जाते हैं। लेकिन पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो धोनी का मन में खेल के मुकाबले पढ़ाई में ना के बराबर ही लगता था। यही वजह है कि उनके पिता पान सिंह धोनी को हमेशा उनके लिए चिंता रहती थी। उन्हें तो धोनी के 10वीं पास होने का भरोसा भी नहीं था।

पिता को लगा बोर्ड परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे धोनी

पिता को लगा बोर्ड परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उनके पिता ने मान लिया था कि वह 10वीं पास नहीं कर सकेंगे। धोनी के पिता को यह भी डर था कि कहीं खेल की वजह से धोनी अपनी पढ़ाई को पूरी तरह से ना छोड़ दें। एक क्वेश्चन आंसर सेशन के दौरान धोनी ने अपनी पढ़ाई से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया। धोनी अपने स्कूली दिनों में फुटबॉल टीम के एक बहुत ही अच्छे गोलकीपर थे। लिहाजा पढ़ाई-लिखाई में उनका ध्यान ज्यादा नहीं लगता था।

10वीं और 12वीं में मिले थे इतने नंबर

10वीं और 12वीं में मिले थे इतने नंबर

पढ़ाई के मामले में कमजोर आंके जाने वाले धोनी ने 10वीं में 66 प्रतिशत और 12वीं में 56 प्रतिशत नंबर हासिल किए थे। धोनी ने कहा कि बोर्ड एग्जाम पास होने के बाद मैं बहुत खुश था। मेरे पिताजी को डर था कि कहीं मुझे दोबारा 10वीं ना करना पड़े। लेकिन मैं पास हो गया। जब रिजल्ट आया तब वो मेरे नंबर देखकर बहुत खुश हुए। धोनी ने कहा कि क्रिकेट खेलने के कारण मेरी अटेंडेंस काफी कम थी, मुझे किताब के कई चैप्टर की जानकारी तक नहीं थी।

आईपीएल में फिर धमाल मचाएंगे धोनी

आईपीएल में फिर धमाल मचाएंगे धोनी

धोनी के फैंस एक बार फिर साल 2023 में उन्हें मैदान पर देख सकेंगे। धोनी अगले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते दिखाई दे सकते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी आईपीएल में बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। धोनी के फैंस उन्हें लंबे समय तक आईपीएल खेलते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन धोनी की आगे की प्लानिंग क्या है यह तो समय के साथ ही पता चल पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+