DHONI ने खोला विराट का सबसे बड़ा राज! क्रिकेट ही नहीं इस काम में भी माहिर हैं कोहली
MS Dhoni On Virat Kohli: भारतीय टीम को कई मैचों में जीत दिला चुके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में विराट कोहली को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। चेन्नई में एक इवेंट के दौरान भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की। माही ने कहा कि विराट न केवल बेहतरीन क्रिकेटर हैं, बल्कि जब मूड में हों तो गाते भी अच्छा हैं, डांस भी कर लेते हैं और मिमिक्री में भी माहिर हैं।
धोनी ने खोला विराट कोहली का राज (MS Dhoni On Virat Kohli)
धोनी के मुताबिक अगर वह मूड में हों तो बहुत एंटरटेनिंग होते हैं। धोनी और कोहली ने कई सालों तक भारतीय टीम के लिए एक साथ खेला है। विराट ने 2008 में धोनी की कप्तानी में ही इंटरनेशनल डेब्यू किया था। बाद में जब धोनी ने कप्तानी छोड़ी तो वही कमान विराट को सौंपी गई। दोनों खिलाड़ियों ने भारत को 2011 का वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

आईपीएल में कई बार आ चुके हैं आमने-सामने
हालांकि आईपीएल में दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कई बार आमने-सामने भी आए। धोनी की टीम CSK ने अब तक 5 खिताब जीते हैं, वहीं विराट कोहली को 2025 में अपनी टीम RCB के साथ पहली बार ट्रॉफी जीतने का मौका मिला। आईपीएल 2025 सीजन में दोनों की परफॉर्मेंस काफी अलग रही। धोनी का यह सीजन बल्ले से उतना खास नहीं रहा। उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ 196 रन बनाए और CSK अंक तालिका में सबसे नीचे रही।
धोनी ने की कोहली की तारीफ
दूसरी ओर विराट कोहली पूरे सीजन में शानदार फॉर्म में रहे। उन्होंने 15 मैचों में 657 रन बनाए और फाइनल में 43 रन की अहम पारी खेलकर RCB को पहली बार चैंपियन बनाया। धोनी ने विराट की तारीफ सिर्फ एक क्रिकेटर के तौर पर नहीं, बल्कि एक इंसान और कलाकार के रूप में भी की। विराट कोहली की बहुमुखी प्रतिभा और धोनी की सादगी भरी बातें फैंस को एक बार फिर भावुक कर गईं। इससे पहले भी कई मौकों पर धोनी विराट की तारीफ कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications