MS Dhoni बनाने जा रहे हैं अपनी नई टीम, संन्यास की खबरों के बीच सामने आया बड़ा अपडेट

MS Dhoni, Cryptic Post Viral: आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस हार के साथ ही आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गई थी। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

चेन्नई हुई आईपीएस से बाहर

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ में जाने के लिए 17 रनों की जरूरत थी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अगर इस मुकाबले को हार भी जाती लेकिन 17 रन बना लेती तो वह प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लेती। आखिरी ओवर में महेंद्र सिंह धोनी यश दयाल के सामने थे और उन्होंने पहली गेंद पर जोरदार छक्का लगा दिया। यह छक्का 101 मीटर का था। लेकिन अगली गेंद पर ही धोनी आउट होकर पवेलियन लौट गए।

MS Dhoni 1

क्या धोनी का यह आखिरी सीजन था?

महेंद्र सिंह धोनी के आउट होने के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो गई। इस मैच के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। क्रिकेट फैंस के बीच इस बात की चर्चाएं जोरों पर है कि आखिर महेंद्र सिंह धोनी अगले साल आईपीएल खेलेंगे या नहीं? हर कोई जानना चाहता है क्या महेंद्र सिंह धोनी का यह सीजन आखिरी सीजन था या धोनी अगले सीजन भी अपना धमाल दिखाते हुए नजर आएंगे।

धोनी ने लिखी दिल की बात

चेन्नई सुपर किंग्स की मैनेजमेंट की तरफ से भी धोनी को लेकर किसी भी तरह का बयान नहीं दिया गया है। लेकिन इस बीच महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर तीन लाइन की एक पोस्ट लिखकर सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। धोनी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा उड़ान भरने का वक्त है, वह करने का वक्त है जिसके मायने हैं। मैं अपनी खुद की टीम शुरू कर रहा हूं।

क्या है पोस्ट की सच्चाई

महेंद्र सिंह धोनी के इस पोस्ट के बाद फैंस के मन में कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं। कई लोगों को जानना है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी वाकई में कोई नई टीम शुरू कर रहे हैं। या नहीं? तो हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं होने वाला है। दरअसल धोनी का यह पोस्ट किसी एडवर्टाइजमेंट को लेकर है और इसलिए इसके साथ पेड पार्टनरशिप का नोट लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+