एमएस धोनी का 'जबरा फैन' है इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर, कहा- वो सबसे अधिक प्रेरणादायक हैं

आईपीएल में आरसीबी के लिए खेल चुके और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे मोईन अली ने धोनी और विराट कोहली की जमकर तारीफ की है।

Dhoni and moeen ali

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने क्रिकेट करियर में उन बुलंदियों तक पहुंचे हैं, जहां हर किसी क्रिकेटर के पहुंचने का सपना होता है, लेकिन वहां तक धोनी जैसा खिलाड़ी ही पहुंच सकता है। दुनियाभर में ऐसा कोई क्रिकेटर नहीं है, जो धोनी से प्रभावित न रहा हो या फिर उनका फैन न हो। धोनी के खिलाफ खेलने वाले खिलाड़ी भी उनके फैन हैं तो वहीं विरोधी खिलाड़ियों का भी उनके साथ खेलने का सपना है। आईपीएल में ऐसे कई खिलाड़ियों का सपना पूरा भी हुआ है। ऐसे ही प्लेयरों में से एक हैं इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर मोईन अली, जिन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए धोनी के साथ लंबा समय बिताया है। यही वजह है कि मोईन अली कई मौकों पर धोनी की तारीफ करते नहीं थकते।

कोहली और धोनी को मोईन अली ने कही यह बात

मोईन अली अगर आईपीएल में धोनी के साथ खेले हैं तो उन्होंने आरसीबी के लिए खेलते हुए काफी समय विराट के साथ भी बिताया है, इसीलिए मोईन अली ने इन दो पूर्व भारतीय कप्तानों को ग्लोबल एंबेसडर बताया है। मोईन अली ने धोनी और कोहली की तारीफ करते हुए कहा है, "मैं वास्तव में विराट कोहली की जमकर प्रशंसा करता हूं, क्योंकि वो अपने जैसे एक ही हैं, उनके जैसा खिलाड़ी कोई और नहीं है। विराट बहुत अलग हैं, उनकी पर्सनैलिटी बहुत ही अलग है। अगर देखा जाए तो मुझे आज तक वैसा इंसान कोई मिला नहीं है। क्रिकेट के लिहाज से बहुत सारे महान खिलाड़ी हैं, लेकिन एक व्यक्ति के तौर पर मैं वास्तव में विराट कंपनी को पसंद करता हूं। महेंद्र सिंह धोनी सबसे अधिक प्रेरणादायक हैं।

आपको बता दें कि मोईन अली अभी अबू धाबी में होने वाले ILT20 में शारजाह वॉरियर्स के लिए खेलेंगे। मोईन अली दो महीने पहले ही खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा मोईन अली आईपीएल के अगले सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+