महेंद्र सिंह धोनी ने IPL के लिए अभ्यास करते हुए लगाए बड़े छक्के, वीडियो तेजी से वायरल

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है, चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए वह इस बार भी कप्तानी करेंगे।

MS Dhoni

MS Dhoni Practice Video Viral: आईपीएल के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं और टीमों की तरफ से ट्रेनिंग भी चल रही है। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। धोनी नेट सेशन में जमकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और आगामी सीजन से पहले तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। कप्तानी के अलावा धोनी का प्रयास बल्ले से भी उपयोगी योगदान देने का प्रयास रहेगा। यही वजह है कि वह नेट अभ्यास कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, इसमें धोनी छक्के जड़ने का अभ्यास कर रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने लगाए बड़े शॉट

नेट अभ्यास के इस वीडियो में धोनी ने लम्बे शॉट जड़ने की प्रैक्टिस की है। स्पिनरों के खिलाफ बड़े शॉट जड़ने के लिए वह अपने नेट अभ्यास में एक गेंद को लॉन्ग ऑफ़ सीमा रेखा की तरफ हवाई शॉट के जरिये भेजते हैं। इसके बाद वह मिडविकेट सीमा रेखा की तरफ भी एक बेहतरीन हवाई शॉट जड़ते हुए दिखाई देते हैं। उनके शॉट्स का यह वीडियो काफी वायरल हुआ है।

पिछले साल खराब रहा था चेन्नई का प्रदर्शन

पिछले साल चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन खराब रहा था। टीम प्लेऑफ़ में भी नहीं जा पाई थी, इसके बाद माही ने साल 2023 में चेन्नई से खेलने की बात कही थी। अब वह खुद को तैयार कर रहे हैं। पिछले वर्ष रविन्द्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था लेकिन लगातार हार के बाद बीच में फिर से धोनी को कप्तानी की बागडोर दे दी गई थी। फैन्स को भी इंतजार है कि माही का बल्ला इस बार आग उगलेगा।

आईपीएल के सफलतम कप्तानी में आते हैं धोनी

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक कुल 234 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में उनके बल्ले से 4978 रन आए हैं। इस दौरान उनका औसत 39 का रहा है। वह अपने लम्बे छक्कों के लिए जाने जाते हैं। बेहतरीन बल्लेबाजी के अलावा धोनी को आईपीएल के सफलतम कप्तानों में से एक माना जाता है। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में चार बार चेन्नई को अपनी कप्तानी में खिताब दिलाया है। रोहित शर्मा पांच खिताब के साथ उनसे आगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+