IPL 2022: सांसे रोक देने वाले मैच में धोनी ने 19वें ओवर में चला बड़ा दांव, जो बना हार की वजह

मुंबई, मार्च 31। IPL 2022 के अपने दूसरे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत की दहलीज पर पहुंचकर हार का सामना करना पड़ गया। दरअसल, लखनऊ सुपर जॉयंट्स के खिलाफ मुकाबले में सीएसके को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 210 रनों का लक्ष्य लखनऊ के सामने रखा था, जिसे लखनऊ की टीम ने 3 गेंद पहली ही हासिल कर लिया। एविन लुईस ( 23 गेंदों में 55 रन) और आयुष बदोनी (9 गेंदों में 19 रन) इस जीत के हीरो रहे।

गलत पड़ा धोनी का दांव

गलत पड़ा धोनी का दांव

आपको बता दें कि लखनऊ की बल्लेबाजी के 19वें ओवर तक मैच चेन्नई के हाथ में था, लेकिन लखनऊ की पारी के 19वें ओवर ने मैच ऐसा पलटा की जीत चेन्नई की झोली से निकलकर लखनऊ के पाले में चली गई और कहीं ना कहीं इस हार के लिए टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहे, जिनका एक दांव बहुत गलत पड़ गया। जी हां, धोनी के कहने पर ही जडेजा ने 19वां ओवर शिवम दुबे को दिया था, जिन्होंने अपने ओवर में 25 रन लुटा दिए।

क्या हुआ शिवम दुबे के उस ओवर में?

क्या हुआ शिवम दुबे के उस ओवर में?

स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों ने देखा कि धोनी के कहने पर ही जडेजा ने शिवम दुबे को 19वां ओवर दिया था। शिवम जब गेंदबाजी करने आए तो 12 गेंदों में 34 रन की जरुरत थी, लेकिन धोनी का यह दांव बुरी तरह से गलत साबित हुआ। शिवम दुबे इस ओवर में 25 रन लुटा गए। ओवर की पहली ही गेंद पर आयुष बदोनी ने छक्का जड़ दिया। इसके बाद शिवम ने लगातार 2 वाइड गेंद डाली और फिर 1 सिंगल आया। इसके बाद इसी ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्का और आया।

DRS के मामले में भी फेल हुए धोनी

DRS के मामले में भी फेल हुए धोनी

लखनऊ के खिलाफ मैच में धोनी DRS के मामले में भी फेल हुए। दरअसल, लखनऊ जॉयंट्स की पारी का 17वां ओवर चल रहा था। ओवर की आखिरी गेंद पर प्रिटोरियस ने एविन लुईस को स्टंप्स से थोड़ा बाहर गेंद फेकी। इस गेंद पर जोरदार अपील हुई और अंपायर ने नॉट आउट दिया। स्टंप के पीछे से धोनी ने जडेजा को DRS लेने के लिए कहा तो तुरंत जड्डू ने रिव्यू ले लिया, लेकिन थर्ड अंपायर की स्क्रीन पर जब दिखा तो गेंद बल्ले को छुई भी नहीं थी। ऐसे में CSK ने रिव्यू गंवा दिया।

डिकॉक और राहुल ने रखी लखनऊ की जीत की नींव

डिकॉक और राहुल ने रखी लखनऊ की जीत की नींव

आपको बता दें कि चेन्नई के 209 रनों के जवाब में लखनऊ की शुरुआत ही धमाकेदार रही थी। पहले विकेट के लिए केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक के बीच 99 रनों की साझेदारी हुई थी। क्विंटन डिकॉक ने 45 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली तो वहीं केएल राहुल भी 26 गेंदों में 40 रन ठोक कर गए थे। इसके बाद रही सही कसर एविन लुईस की पारी ने पूरी कर दी। लखनऊ की यह पहली जीत थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+