MS Dhoni ने दिखाई दरियादिली, ट्रैफिक में फंसे होने के बावजूद पूरी की फैन की ख्वाहिश

MS Dhoni spotted in Mumbai: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने घुटने की सर्जरी कराने मुंबई पहुंचे थे। इस दौरान उनके एक फैन का वीडियो वायरल हो रहा है।

MS Dhoni

MS Dhoni selfie with his fan Viral: महेंद्र सिंह धोनी ये सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि इमोशन है। गुजरात के खिलाफ फाइनल आईपीएल मैच के दौरान जब चेन्नई की टीम जीत से दूर थी तो कई फैंस की आंखों में आंसू आ गए थे। चेन्नई को 2 गेंदों में 10 रन चाहिए थे और स्टेडियम में माही के फैंस रो रहे थे। चेन्नई इससे पहले कई बार काफी करीब आकर फाइनल मैच हार चुकी थी।

गुजरात के खिलाफ मिली जीत: चेन्नई को गुजरात के खिलाफ रवींद्र जडेजा ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही स्टेडियम में धोनी के फैंस खुशी से झूम उठे थे। कुछ फैंस तो जीत के बाद भी रोने लगे। हालांकि, उनकी ये आंसू खुशी के थे। फैंस के साथ-साथ चेन्नई के कई खिलाड़ियों को रोते हुए देखा गया। कप्तान धोनी की आंखें भी इस दौरान नम हो गई थी।

सड़क पर मिला फैंस: आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने घुटने की सर्जरी कराने मुंबई पहुंचे हुए थे। यहां ट्रैफिक में रेड लाइट होने के कारण धोनी कार के अंदर थे। तभी एक स्कूटी आकर रुकती है और एक फैन धोनी से सेल्फी लेने की ख्वाहिश जाहिर करने लगता है। धोनी भी उसकी इस इच्छा सम्मान करते हुए कार का शीशे नीचे कर देते हैं।

वायरल हो रहा वीडियो: धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। धोनी की इस दरियादिली को देखकर फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। धोनी ने मुस्कुराकर अपने फैन को सेल्फी दी। इसके बाद सेल्फी लेने वाला फैन भी बेहद खुश नजर आया और वह तुरंत ही अपनी स्कूटी को साइड में कर लिया।

घुटने की समस्या से जूझ रहे थे धोनी: आईपीएल के 16वें सीजन के दौरान धोनी घुटने की समस्या से जूझ रहे थे। वह मैदान पर पट्टी बांधकर मैच खेलने आते थे। हालांकि, धोनी ने अब अपने घुटने की सर्जरी करा ली है। ऋषभ पंत का इलाज करने वाले कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला से धोनी ने अपनी यह सर्जरी कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+