DHONI की फैन गर्ल बनीं रातोंरात सोशल मीडिया सनसनी, माही के आउट होने पर दिखाया गुस्सा, वीडियो वायरल

IPL 2025: रातोंरात सोशल मीडिया पर वायरल कई लोग होते हैं। क्रिकेट मुकाबले के दौरान अगर ऐसा होता है, तो चर्चा भी ज्यादा होती है। मामला तब ज्यादा खास बन जाता है, जब महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर हों और उनकी फैन गर्ल स्टैंड्स में बैठकर जोरदार गुस्सा दिखाए।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। महेंद्र सिंह धोनी के आउट होकर जाने पर उनकी एक फैन ने ऐसा रिएक्शन दिया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और वीडियो काफी वायरल है।

MS Dhoni

संदीप शर्मा के अंतिम ओवर में जीतने के लिए चेन्नई को 20 रनों की दरकार थी। इस बीच माही का शॉट हेटमायर ने सीमा रेखा पर पकड़ लिया। स्टैंड में खड़ी लड़की को लग रहा था कि यह छक्का जाएगा, इसलिए उसकी तरफ से जोरदार गुस्सा दिखाया गया लेकिन जैसे ही कैच पकड़ा, तो दिल के अरमां आंसुओं में बह गए वाला गाना चरितार्थ हो गया।

एक ही शॉट में इस फैन गर्ल के दो रिएक्शन देखने को मिले और यह सब चंद सेकंडों में ही हो गया। इसके बाद फैन्स ने तेजी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और इस फैन गर्ल को लेकर मजाक बना रहे हैं। बहुत लोगों ने इस रिएक्शन को काफी दिलचस्प बताया और सोशल मीडिया पर इसे लेकर बाढ़ सी आ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+