'मुझे नहीं लगता कि मैं खेलूंगा, लेकिन CSK के लिए हमेशा तैयार हूं' संन्यास की खबरों पर धोनी ने तोड़ी चुप्पी

MS Dhoni, IPL Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जलवा आईपीएल में अब भी बरकरार है। धोनी ने पिछले साल ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भी की थी। लेकिन धोनी की कप्तानी में भी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या धोनी अगले साल यानी कि आईपीएल 2026 में खेलेंगे या नहीं?

संन्यास पर धोनी ने तोड़ी चुप्पी (MS Dhoni, IPL Retirement)

महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को 2020 में अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनका आईपीएल और चेन्नई सुपर किंग्स से नाता आज भी उतना ही गहरा है। अब 44 साल के हो चुके धोनी ने हाल ही में एक इवेंट में आईपीएल 2025 में खेलने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि मैं और CSK साथ हैं। अगले 15-20 साल तक भी ये रिश्ता बना रहेगा, लेकिन उम्मीद है लोग ये न सोचें कि मैं 15-20 साल तक खेलूंगा!

MS Dhoni 1

साल 2024 रहा निराशाजनक

इस मजाकिया अंदाज़ में धोनी ने साफ कर दिया कि उनका खेलना अब लंबे समय तक नहीं चलेगा, लेकिन CSK की पीली जर्सी में उनका साथ जरूर जारी रहेगा। साल 2024 का IPL सीजन CSK के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। धोनी ने इस सीज़न में कप्तानी की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी, लेकिन टीम पहली बार प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही और प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई।

धोनी ने चेन्नई पर लुटाया प्यार

धोनी ने अपने बयान में कहा कि ये सिर्फ एक या दो साल की बात नहीं है। मैं हमेशा पीली जर्सी में रहूंगा। अब मैं खेलूंगा या नहीं, ये बात समय बताएगा, लेकिन दिल से CSK के साथ हमेशा रहूंगा। उन्होंने CSK के साथ अपने रिश्ते को भी याद करते हुए कहा कि सीएसके ने मुझे इंसान और खिलाड़ी दोनों रूप में बेहतर बनाया। ये रिश्ता सालों में मजबूत होता गया है। चेन्नई मेरे लिए सौभाग्य बन गया है।

टीम की कमजोर परफॉर्मेंस पर धोनी ने साफ कहा कि पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे, लेकिन सबसे जरूरी है कि हम इन अनुभवों से क्या सीखते हैं। उन्होंने यह भी अपडेट दिया कि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, जो एल्बो इंजरी के चलते बीच सीज़न से बाहर हो गए थे, जल्द वापसी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+