वर्ल्ड कप 2011 से युवराज सिंह को हटाने की थी प्लानिंग! धोनी और टीम को लेकर 14 साल बाद हुआ बड़ा खुलासा
Yuvraj Singh, 2011 WC squad: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। 28 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने ये खिताब जीता और महेंद्र सिंह धोनी का फिनिशिंग शॉट आज भी हर किसी को याद है। लेकिन इस जीत के पीछे एक नाम ऐसा भी था जिसने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह थे।
युवराज सिंह रहे थे जीत के हीरो (Yuvraj Singh, 2011 WC squad)
युवराज सिंह उस टूर्नामेंट में भारत के सबसे अहम खिलाड़ी बने। उन्होंने 362 रन बनाए और 15 विकेट भी झटके। इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें "मैन ऑफ द टूर्नामेंट" घोषित किया गया। लेकिन अब एक बड़ा खुलासा हुआ है कि वो वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं भी हो सकते थे। युवराज सिंह वर्ल्ड कप में टीम के सबसे बड़े मैच विनर बनकर सामने आए थे।

युवराज की जगह को लेकर उठ रहे थे सवाल
टीम के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने बताया कि टीम चयन के समय कुछ चयनकर्ता युवराज की फॉर्म और फिटनेस को लेकर असमंजस में थे। उनका नाम वर्ल्ड कप टीम में पक्का नहीं था। लेकिन कप्तान धोनी और खुद गैरी कर्स्टन ने चयनकर्ताओं से साफ कहा कि युवराज का अनुभव टीम के लिए जरूरी है। एक तरह से कप्तान धोनी की वजह से ही उन्हें दोबारा मौका दिया गया।
पूर्व कोच गैरी ने खोला राज
गैरी ने एक इंटरव्यू में कहा कि शुक्र है कि हमने युवराज सिंह को चुना, क्योंकि मामला बहुत करीबी था। धोनी और मैं बहुत जोर देकर कह रहे थे कि युवराज टीम में हों। गैरी ने आगे बताया कि युवराज के साथ उनका रिश्ता गहरा था, हालांकि कई बार वो उन्हें परेशान भी कर देते थे। टीम के मानसिक कोच पैडी अप्टन ने युवराज को मानसिक रूप से तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।
गैरी ने कहा कि मैं उन्हें बहुत पसंद करता था। वो शानदार बल्लेबाज हैं और जब वो बल्लेबाजी करते हैं तो देखने में आनंद आता है। लेकिन वर्ल्ड कप से पहले उन्हें खुद को तैयार करना था, और उन्होंने कई अहम फैसले खुद लिए। युवराज सिंह ने वर्ल्ड कप के दौरान कैंसर की शुरुआती स्थिति में भी दमदार प्रदर्शन किया, जो आज भी क्रिकेट इतिहास के सबसे प्रेरणादायक किस्सों में से एक है।
अब एक बार फिर युवराज सिंह चर्चा में हैं। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 में भारतीय चैंपियंस टीम की कप्तानी कर रहे हैं। पिछली बार उन्होंने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर खिताब दिलाया था। इस बार फिर से उनसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications