MS Dhoni Records: थाला की वापसी से थर्राया IPL! धोनी के रिकॉर्ड देखकर लगेगा- ये इंसान नहीं, रिकॉर्ड मशीन है!
थाला इज बैक! - बस इतना सुनते ही मैदान से लेकर मोबाइल स्क्रीन तक हर जगह हलचल मच जाती है! एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में वापसी किसी फिल्मी क्लाइमैक्स से कम नहीं। लेकिन असली धमाका तो उनके नाम दर्ज वो रिकॉर्ड हैं, जो IPL की किताबों में सुनहरे अक्षरों में लिखे हैं।
ऐसा कप्तान, ऐसा फिनिशर और ऐसा विकेटकीपर, शायद दोबारा क्रिकेट को कभी न मिले। तो चलिए, करते हैं सलाम उस लीजेंड को जिसकी मौजूदगी ही IPL को एक इवेंट बना देती है!

1. सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी- 226 बार मैदान के राजा!
धोनी IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा 226 मैचों में कप्तानी करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उनके बाद रोहित शर्मा (226), विराट कोहली (158) और गौतम गंभीर (143) जैसे दिग्गज हैं।
2. सबसे ज्यादा जीत- 133 बार टीम को दिलाई जीत!
धोनी के नाम IPL में सबसे ज़्यादा 133 जीत दर्ज हैं। रोहित (87), गंभीर (71) और कोहली (66) काफी पीछे हैं। मतलब थाला जीत को आदत बना चुके हैं!
3. कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के
धोनी ने बतौर कप्तान IPL में 216 (अब 218) छक्के मारे हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली (168) का नाम है और लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा (158) का नाम दर्ज है।
4. सबसे ज़्यादा विकेटकीपिंग डिसमिसल
धोनी के हाथों से बचना नामुमकिन है। IPL में 195 डिसमिसल्स के साथ वो टॉप पर हैं। उनके बाद दिनेश कार्तिक (174), साहा (113) और ऋषभ पंत (99) हैं।
5. जीत का औसत- 59.37%, यानी हर दूसरा मैच जीता!
धोनी की कप्तानी का विनिंग परसेंटेज 59.37% है जोकि IPL के किसी भी कप्तान से ज्यादा है। इस लिस्ट में रोहित (56.32%) और गंभीर (55.42%) भी पीछे हैं।
6. कप्तानी में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे नंबर पर
धोनी ने कप्तानी करते हुए 4660 रन बनाए हैं, जो विराट कोहली (4994) के बाद दूसरे नंबर पर है। सिर्फ ये दो ही कप्तान हैं जिन्होंने 4000+ रन बनाए हैं।
7. दो बार किया खिताब डिफेंड
धोनी ने 2010 और 2020 में IPL खिताब डिफेंड किया- ऐसा करने वाले पहले कप्तान थे। बाद में रोहित शर्मा ने भी ये कारनामा दोहराया।












Click it and Unblock the Notifications