क्या IPL से संन्यास लेकर पॉलिटिक्स में होगी धोनी की एंट्री? पोस्ट ने खड़े किए कई सवाल

MS Dhoni Post Fans Reaction: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार को फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है। 4 मार्च यानी कि सोमवार को महेंद्र सिंह धोनी के फेसबुक पोस्ट करते ही चर्चाएं तेज हो गई। साल 2024 आईपीएल शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है।

जानिए धोनी ने क्या कहा

आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। आईपीएल शुरू होने से पहले धोनी ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा कि वह नए सीजन और नए रोल का अब और इंतजार नहीं कर सकते हैं। धोनी के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर माही को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

MS Dhoni 1

चेन्नई-आरसीबी में पहली भिड़ंत

पिछले साल धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। सीजन खत्म होने के बाद धोनी ने कहा था कि वह आईपीएल का अगला सीजन भी अपने फैंस के लिए खेलना चाहते हैं। लेकिन धोनी के इस पोस्ट ने कई सवालों को जन्म दे दिया है। आईपीएल 2024 में चेन्नई की टीम पहले मुकाबले में आरसीबी से भिड़ेगी।

क्या संन्यास लेंगे धोनी

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ऐसी बातें कर रहे हैं कि शायद महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से संन्यास ले लेंगे। लगता है महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 को बीच में ही अलविदा कह देंगे और इसके बाद वह चेन्नई सुपर किंग्स में बतौर मेंटोर की भूमिका निभाएंगे। शायद यही वजह है कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पोस्ट में नए रोल का जिक्र किया है।

क्या राजनीति में होगी एंट्री

वहीं कुछ फैंस ऐसी अटकलें लगा रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी राजनीति में भी एंट्री ले सकते हैं। धोनी ने साल 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब वह सिर्फ आईपीएल ही खेलते हैं। लेकिन क्या आईपीएल से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी राजनीति में एंट्री ले लेंगे। यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+