महेंद्र सिंह धोनी ने बेटी जीवा के साथ इस तरह मनाया नए साल का जश्न, वीडियो हुआ वायरल
महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी के साथ काफी खुश दिख रहे हैं। नए साल के जश्न में दोनों डूबे हुए हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने वीडियो पोस्ट किया है।

MS Dhoni celebrates new year with Ziva: नए साल का हर कोई अपने अंदाज में स्वागत कर रहा है। इसका जश्न भी बनाया गया। भारतीय क्रिकेटर भी इसमें पीछे नहीं रहने वाले थे। विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने दुबई में नया साल मनाया। वहीँ अब महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी ऐसी खबर आई है। धोनी ने अपनी बेटी जीवा के साथ नए साल का जश्न दुबई में मनाया। धोनी और उनकी बेटी जीवा का एक वीडियो भी सामने आया है। (Photo: Sakshi Dhoni/Instagram SS)
महेंद्र सिंह धोनी ने इसका वीडियो कहीं पोस्ट नहीं किया लेकिन पत्नी साक्षी ने ऐसा किया। साक्षी ने इन्स्टाग्राम पर धोनी और जीवा का वीडियो पोस्ट किया। इसमें पिता और बेटी कैमरे की तरफ पीठ करके बैठे हुए हैं और नए साल के जश्न में डूबे हुए हैं। अंतिम क्षणों में दोनों धीरे-धीरे पीछे देखते हुए हँसने लगते हैं। माही भी काफी खुश दिख रहे हैं और जीवा इन खुशनुमा पलों का आनन्द उठाती हुई दिखाई देती हैं।
इस साल महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। पिछली बार माही की टीम ख़ास नहीं कर पाई थी। चेन्नई सुपरकिंग्स तालिका में नौवें स्थान पर थी। रविन्द्र जडेजा को कप्तानी से बीच में हटाते हुए धोनी को कमाना सौंपी गई थी लेकिन तब तक मामला काफी खराब हो चुका था। इस बार धोनी ही टीम के कप्तान रहेंगे और टीम को आगे तक लेकर जाने का प्रयास करेंगे।
नए साल का जश्न विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी मनाया। पिछले कुछ दिनों से विराट और अनुष्का यूएई में हैं। नए साल के अवसर पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं। दुबई में दोनों ने जश्न मनाया। कोहली ने खुद भी ट्विटर पर फोटो पोस्ट किये थे। कोहली का अगला असाइनमेंट घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में खेलना है। टी20 सीरीज के लिए कोहली टीम में शामिल नहीं हैं। उनको शायद ब्रेक दिया गया है। वनडे में वह टीम के साथ रहेंगे। इस साल कोहली का प्रदर्शन भी देखने लायक होगा। भारत में वनडे वर्ल्ड कप भी होना है।












Click it and Unblock the Notifications