महेंद्र सिंह धोनी IPL में कब तक खेलेंगे? सुरेश रैना ने की बड़ी भविष्यवाणी

सुरेश रैना लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेल रहे हैं। वर्ल्ड जायंट्स के खिलाफ मुकाबले के बाद उन्होंने धोनी को लेकर अहम बयान दिया।

Dhoni and Raina

Suresh Raina on MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के साथ काफी सालों तक चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रतिनिधित्व किया है। रैना और धोनी कई बार टीम को चैम्पियन बना चुके हैं। संन्यास के बाद रैना अब इस लीग में नहीं खेलते लेकिन धोनी अब भी चेन्नई की कमान थामे हुए हैं। पिछले साल कप्तान रविन्द्र जडेजा को बनाया गया था लेकिन बाद में फिर से धोनी को ही कप्तानी दी गई थी। कयास लगाये जा रहे हैं कि धोनी अंतिम बार आईपीएल में खेलेंगे लेकिन रैना ने कुछ और ही बयान दिया है।

धोनी अगले वर्ष भी आइपेएल खेल सकते हैं

दोहा में लीजेंड्स लीग क्रिकेट खेल रहे रैना ने कहा कि धोनी अगले साल भी आईपीएल में खेल सकते हैं। रैना ने कहा कि वह इस साल कैसा प्रदर्शन करते हैं, इस बात पर काफी कुछ निर्भर करता है। धोनी काफी फिट खिलाड़ी हैं। एक साल से धोनी और अम्बाती रायडू ने कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है। इस लिहाज से आईपीएल का यह सीजन इन दोनों खिलाड़ियों के लिए थोड़ा चुनौती वाला हो सकता है।

नेट अभ्यास में धोनी गेंद को कर रहे हैं हिट

सुरेश रैना ने कहा कि धोनी के वीडियो हम सब ने देखे हैं। वह नेट अभ्यास में गेंद को काफी अच्छी तरह से हिट कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि वह इस सीजन अच्छा खेलते हुए टीम को विजेता बनाएंगे। गौरतलब है कि सुरेश रैना लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेल रहे हैं और हाल ही में वर्ल्ड जायंट्स के खिलाफ 49 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसके बाद उनको क्रिकेट में वापस आने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मजाक में कहा कि मैं शाहिद अफरीदी नहीं हूं जो संन्यास के बाद फिर से खेलने के लिए आ जाऊँगा। रैना ने एशिया लायंस के खिलाफ हुए मैच में अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया था। उन्होंने उस मैच में 2 विकेट अपने नाम किये थे।

चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स हमेशा करते हैं टीम का सपोर्ट

चेन्नई सुपरकिंग्स अपने घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में खेलेगी। चेन्नई की टीम के फैन्स उनकी मुख्य स्ट्रेंथ हैं। टीम के अच्छे और बुरे प्रदर्शन में फैन्स हमेशा साथ खड़े रहते हैं और पिछले साल ऐसा ही हुआ था। चेन्नई की टीम प्लेऑफ़ से पहले बाहर हो गई थी लेकिन फैन्स का समर्थन बरकरार रहा था। इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स से एक बार फिर से बड़ी उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+