MS Dhoni Birthday: टेस्ट, वनडे या टी-20? जानिए माही के बल्ले से किस फॉर्मेट में निकले हैं सबसे अधिक छक्के
Happy Birthday MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। लेकिन बतौर बल्लेबाज भी माही का जादू कम नहीं है। धोनी ने साल 2020 के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। लेकिन इससे पहले उन्होंने भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में कई यादगार पारी खेलने का काम किया।
दुनिया के महान फिनिशर: महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में होती है। उन्होंने अपने दम पर टीम को कई मैच में जीत दिलाई है। भारत के कप्तान होने के साथ-साथ वह टीम के लिए लंबे समय तक फिनिशर की भूमिका भी निभाते रहे हैं। धोनी को दुनिया के सबसे खतरनाक फिनिशरों में गिना जाता रहा है। धोनी अभी भी फिनिशर की भूमिका आईपीएल में चेन्नई के लिए निभा रहे हैं।

टी-20 में जड़े हैं इतने छक्के: टी-20 किक्रेट में छक्कों की जब बात होती है तो भारत के बल्लेबाजों में सबसे ऊपर रोहित शर्मा का नाम आता है। रोहित शर्मा ने भारत के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने का कारनामा किया है। लेकिन धोनी भी छक्के लगाने के मामले में कम नहीं है। धोनी ने भारत की तरफ से खेलते हुए अपने टी-20 करियर में कुल 325 छक्के लगाए हैं।
350 वनडे मैचों में 229 छक्के: टी-20 के अलावा धोनी ने वनडे क्रिकेट में भी कई छक्के लगाए हैं। भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी दूसरे नंबर पर हैं। धोनी ने 350 वनडे मैचों में 229 छक्के लगाए हैं। धोनी ने अपना आखिरी वनडे मैच भारत के लिए साल 2019 में खेला था। अंत के ओवरों में धोनी के बल्ले से अक्सर छक्कों की बारिश देखने को मिलती रही है।
टेस्ट में जड़े 78 छक्के: धोनी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में कुल 90 टेस्ट मैच खेले हैं। धोनी ने अपने टेस्ट करियर में खेली 144 पारियों में 78 छक्के जड़ने में कामयाबी हासिल की। धोनी का टेस्ट करियर काफी छोटा रहा, लेकिन बतौर बल्लेबाज उन्होंने टेस्ट में भी टीम के लिए बेस्ट प्रदर्शन देने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications