टेस्ट में टी20 स्टाइल वाली बैटिंग, 2025 में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, भारतीयों का दबदबा
Most Test Sixes 2025: टेस्ट क्रिकेट को अब सिर्फ धैर्य और तकनीक का खेल नहीं माना जाता, बल्किबल्लेबाज मौका मिलने पर हाथ खोलने का काम भी करते हैं। इस दौरान हवाई फायर भी काफी देखने को मिलते हैं। 2025 में यह फॉर्मेट भी आक्रामक बल्लेबाज़ी का गवाह बना।
लंबी पारियों के साथ-साथ दर्शकों को छक्कों का रोमांच भी देखने को मिला। आइए जानते हैं साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज़ कौन रहे। इस लिस्ट में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला।

ऋषभ पंत (भारत)
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़कर टॉप पोज़िशन हासिल की। 7 मैचों की 13 पारियों में पंत ने 629 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 134 रहा। 77.75 की स्ट्राइक रेट के साथ पंत ने यह साबित किया कि टेस्ट क्रिकेट में भी आक्रामक अंदाज़ कितना असरदार हो सकता है।
शुभमन गिल (भारत)
शुभमन गिल ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट में क्लास और पावर का बेहतरीन संतुलन दिखाया। 9 मैचों में 983 रन बनाने वाले गिल का औसत 70.21 रहा, जो इस लिस्ट में सबसे शानदार है। 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले गिल ने 15 छक्कों के साथ अपनी आक्रामक क्षमता भी साबित की।
हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक टेस्ट क्रिकेट में 'बैज़बॉल' की पहचान बन चुके हैं। 10 मैचों की 18 पारियों में 771 रन बनाने वाले ब्रूक ने 82.54 की तेज़ स्ट्राइक रेट से 14 छक्के लगाए और विरोधी गेंदबाज़ों पर लगातार दबाव बनाए रखा।
जो रूट स्मिथ (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज़ जेएल स्मिथ ने 2025 में आक्रामकता के साथ निरंतरता भी दिखाई। 577 रन बनाने वाले स्मिथ का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 184 रहा। उन्होंने भी 14 छक्के जड़कर दिखाया कि अनुभव के साथ पावर हिटिंग कैसे की जाती है।
रवींद्र जडेजा (भारत)
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान दिया। 10 मैचों में 764 रन, 63.66 का औसत और 13 छक्के - जडेजा ने निचले क्रम में आकर कई बार मैच का रुख बदल दिया।












Click it and Unblock the Notifications