DHONI के इस धुरंधर ने जड़े हैं IPL मैच में सबसे ज्यादा छक्के, 12th फेल होने पर किया था ऐसा काम

Most Sixes in IPL in One Match: आईपीएल शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। सभी टीमों ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पंड्या भी अपनी टीम से जुड़ चुके हैं। हार्दिक पंड्या ने टीम से जुड़ते ही पूजा पाठ करना भी शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी भी मैदान पर लौट आए हैं।

एक मैच में किसने लगाया सबसे ज्यादा छक्के

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल के एक मैच के दौरान सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में कौन सा भारतीय खिलाड़ी सबसे आगे है। दरअसल पिछले 14 सालों से यह रिकॉर्ड कायम है आज तक कोई भी खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पूर्व भारतीय खिलाड़ी मुरली विजय हैं।

Murali Vijay 1

मुरली विजय के नाम खास रिकॉर्ड

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल में हिस्सा लेने वाले मुरली विजय ने आईपीएल में खास रिकॉर्ड बनाया हुआ । हैमुरली विजय ने साल 2010 में चेन्नई की तरफ से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 127 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस दौरान मुरली विजय के बल्ले से 11 छक्के निकले थे।

12वीं क्लास में हुए थे फेल

बता दें कि मुरली विजय जब 12वीं क्लास में थे तो वह फेल हो गए थे। फेल होने के बाद उन्होंने घर तक छोड़ दिया था। ऐसे में उनके परिवार वालों को यह डर सताने लगा की मुरली विजय कहीं कोई गलत कदम ना उठा ले। इसके बाद मुरली विजय ने अपने पिता को यह विश्वास दिलाया कि वह कोई गलत काम नहीं करेंगे। इस घटना के बाद उन्होंने चेन्नई में क्रिकेट पर फोकस करना शुरू किया और लगातार क्रिकेट खेलने लगे।

शानदार रहा है करियर

हालांकि बाद में मुरली विजय ने अपनी ग्रेजुएशन भी पूरी की। बता दें कि मुरली विजय ने भारत के लिए कुल 61 टेस्ट और मैच खेले हैं। टेस्ट मैचो में उन्होंने 12 शतक लगाए हैं। टेस्ट के अलावा मुरली विजय ने अपने करियर में 17 वनडे और 9 टी-20 मुकाबले में भी हिस्सा लिया है। आईपीएल में भी मुरली विजय का रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह आईपीएल में दो शतक लगा चुके हैं। मुरली विजय के नाम आईपीएल में कुल 2619 रन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+