बहुत हो गई मनमानी, अब BCCI करने जा रही बड़ा बदलाव, टीम इंडिया के कोच की होगी छुट्टी?

Morne Morkel: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में टीम इंडिया हार के बेहद करीब है। भारतीय टीम दो मैचों में हारने के बाद पीछे चल रही है। स्कोरलाइन 2-1 से इंग्लैंड के पक्ष में है और अगले मैच में भारत के पास सीरीज बराबर करने का एक मौका है।

इस बीच टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ को लेकर अहम रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। बीसीसीआई अब कोचिंग स्टाफ को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज समाप्त होने के बाद कुछ लोगों को कोचिंग स्टाफ से हटाया जा सकता है।

morne morkel

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार BCCI ने 2025 एशिया कप के बाद और वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज़ से पहले दो अहम लोगों को हटाने का मन बना लिया है। यह फैसला टीम के प्रदर्शन पर आधारित नहीं होगा, बल्कि बोर्ड की अपनी रणनीतिक योजना के तहत लिया जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट ओवल में खेला जाएगा।

BCCI को किस बात की नाराज़गी

बीसीसीआई के अनुसार मोर्कल के होने के बावजूद टीम इंडिया के किसी भी गेंदबाज में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है। इसके अलावा असिस्टेंट कोच रायन टेन डोशकाटे की भूमिका के ऊपर भी सवाल हैं। जब फैमिली इमरजेंसी में गौतम गंभीर भारत आए थे, उस समय डोशकाटे ने कुछ दिन कोच की भूमिका निभाई थी।

गौतम गंभीर के कहने पर हुई कोचिंग स्टाफ की नियुक्ति

कोचिंग स्टाफ की नियुक्ति हेड कोच गौतम गंभीर के कहने पर ही हुई थी लेकिन टीम के प्रदर्शन में सुधार देखने को नहीं मिला। इंग्लैंड में भारतीय तेज गेंदबाजों की पिटाई देखने को मिली है। प्रसिद्ध कृष्णा, कंबोज और सिराज सभी गेंदबाजों की धुनाई हुई है, इस वजह से मोर्कल की भूमिका के ऊपर सवाल उठे हैं।

सिर्फ जसप्रीत बुमराह ने प्रभाव छोड़ा है। एक मैच में आकाश दीप ने भी अच्छा काम किया था लेकिन बाद में उन्होंने भी रन खर्च किये और अंततः चोटिल होकर बाहर भी हो गए। बैटिंग में भारत का काम अच्छा रहा है लेकिन गेंदबाजी में लगातार गिरावट देखने को मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+