Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्डा' देख भड़क उठा यह खिलाड़ी, बताया शर्मनाक, जानें वजह

'रक्षाबंधन' (Rakshabandhan) और 'लाल सिंह चड्ढा'(Laal Singh Chaddha) का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे थे। 11 अगस्त यानी रक्षाबंधन के मौके पर इन दोनों ही फिल्मों को थिएटर में रिलीज कर दिया गया है

नई दिल्ली, 11 अगस्त। 'रक्षाबंधन' (Rakshabandhan) और 'लाल सिंह चड्ढा'(Laal Singh Chaddha) का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे थे। 11 अगस्त यानी रक्षाबंधन के मौके पर इन दोनों ही फिल्मों को थिएटर में रिलीज कर दिया गया है। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज के पहले से ही सुर्खियों में थी। कुछ फैंस इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप के रीमेक इस फिल्म पर अब इंग्लैंड के खिलाड़ी मोंटी पनेसर ने भी सवाल उठाया है।

लाल सिंह चड्ढा ने किया भारतीय सेना और सिखों का अपमान

लाल सिंह चड्ढा ने किया भारतीय सेना और सिखों का अपमान

इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज मोंटी पनेसर ने 'लाल सिंह चड्ढा' देखने के बाद कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। पनेसर ने ट्वीट करते हुए लाल सिंह चड्ढा को बॉयकॉट करने की बात कही। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि इस फिल्म ने भारतीय सेना और सिखों का अपमान किया है। उन्होंने आगे लिखा कि अमेरिकी सेना वियतनाम वॉर की वजह से लो आईक्यू वाले शख्स को सेना में शामिल कर रही थी। लेकिन भारतीय सेना में ऐसा कुछ नहीं था, लिहाजा इस फिल्म ने भारतीय सेना को अपमानित करने का काम किया है।

पनेसर ने इस तरह निकाला अपना गुस्सा

पनेसर ने इस तरह निकाला अपना गुस्सा

मोंटी पनेसर ने फैंस से 'लाल सिंह चड्ढा' को बॉयकॉट करने की अपील की है। इस फिल्म को लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए। #BoycottLalSinghChadda का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने लोगों से खासतौर पर सिखों से इस फिल्म को नहीं देखने की गुजारिश की। बता दें कि पनेसर खुद सिख परिवार से ताल्लुक रखते हैं, इतना ही नहीं इंग्लैंड के लिए खेलने वाले पनेसर के माता-पिता भारतीय हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुई लाल सिंह चड्ढा

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुई लाल सिंह चड्ढा

रिलीज के बाद एक बार फिर 'लाल सिंह चड्ढा' सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। फिल्म को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस को आमिर खान की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है, वहीं करीना कपूर के काम को भी लोग सराह रहे हैं। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान के अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह भी अहम भूमिका में हैं।

जानिए कौन सी फिल्म मार सकती है बाजी

जानिए कौन सी फिल्म मार सकती है बाजी

आमिर खान और अक्षय कुमार दोनों ने अपनी फिल्मों के लिए कड़ी मेहनत की है। लेकिन अक्षय की फिल्म की लंबाई और बजट कम होने के कारण यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म के मुकाबले अधिक सफल हो सकती है। इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म को रक्षाबंधन के त्यौहार का भी जबरदस्त फायदा देखने को मिल सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+