Asia Cup ट्रॉफी लेकर भागने पर मोहसिन नकवी को मिलेगा गोल्ड मेडल? पाकिस्तान ने किया ऐलान! फैंस हैरान

Asia Cup trophy, Mohsin Naqvi: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के प्रमुख मोहसिन नकवी पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में हुए एशिया कप फाइनल के ट्रॉफी समारोह विवाद में उनके फैसले के लिए अब उन्हें एक बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक नकवी को शहीद ज़ुल्फिकार अली भुट्टो एक्सीलेंस गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

भारतीय खिलाड़ियों ने कर दिया था ट्रॉफी लेने से मना (Asia Cup trophy, Mohsin Naqvi)

यह सम्मान विशेष रूप से इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों द्वारा ट्रॉफी लेने से मना करने के बाद एक स्टैंड लिया था। जिसे आयोजकों ने राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाने वाला कदम बताया है। एशिया कप फाइनल में भारत ने जीत हासिल की, लेकिन मैच के बाद जब ACC अध्यक्ष नक़वी उन्हें ट्रॉफी देने आए तो भारतीय खिलाड़ियों ने उनसे ट्रॉफी लेने से मना कर दिया।

Mohsin Naqvi 1

BCCI से माफी मांगने से किया इनकार

इसके जवाब में नक़वी ने ट्रॉफी अपने पास ही रखी और बाद में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय टीम ACC मुख्यालय से ट्रॉफी लेने के लिए आजाद है। अगर वे सचमुच ट्रॉफी लेना चाहते हैं तो ACC मुख्यालय से आकर ट्रॉफी ले जाये। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया और वह BCCI से माफी नहीं मांगेंगे।

नकवी को मिलेगा बड़ा सम्मान

पाकिस्तान के सिंध और कराची बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाम अब्बास जमाल ने इस सम्मान की घोषणा करते हुए कहा कि नक़वी के इस कार्य ने भारत के साथ बढ़ते राजनीतिक और खेल तनाव के समय पाकिस्तान के "राष्ट्रीय गौरव" को बहाल किया है। इस सम्मान के लिए कराची में एक औपचारिक समारोह की योजना बनाई जा रही है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+