रात भर नींद नहीं आई, बस यही सोचता रहा..., फाइनल गंवाने के बाद मोहित शर्मा का छलका दर्द

Mohit Sharma on GT vs CSK match: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा अपनी टीम को आखिरी ओवर में जीत दिलाने में नाकाम रहे थे।

Mohit Sharma

GT vs CSK IPL 2023 final, Mohit Sharma: गुजरात टाइटंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। गुजरात ने आखिरी दो ओवर में मैच को पूरी तरह से अपने कंट्रोल में कर लिया था। लेकिन अंतिम दो गेंदों पर चेन्नई के बल्लेबाज रवींद्र जडेजा मोहित शर्मा पर भारी रहे और टीम को जीत दिला दी।

दो गेंदों पर बन गए 10 रन: अंतिम ओवर गुजरात टाइटंस की ओर से मोहित शर्मा करने आए थे। मोहित शर्मा ने शुरुआती चार गेंदों में महज तीन रन ही दिए थे। ऐसा लग रहा था कि गुजरात अब इस मैच को आसानी से जीत लेगी। चेन्नई को बचे हुए दो गेंदों में 10 रन चाहिए थे। लेकिन रवींद्र जडेजा ने आखिरी दो गेंदों पर एक छक्का और चौका लगाकर सीएसके को जीत दिला दी।

सारी रात नींद नहीं आई: आखिरी दो गेंद पर 10 रन नहीं बचा पाने के बाद मोहित शर्मा काफी मायूस नजर आए। मैदान पर उनकी आंखें भी नम हो गई थी। जिसके बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने आकर उन्हें गले लगाया। हार के बाद इंडियन एक्सप्रेस को दिए अपने इंटरव्यू में मोहित शर्मा ने बताया कि मैच हारने के बाद उन्हें सारी रात नींद नहीं आई थी और वह बस आखिरी दो गेंदों के बारे में ही सोच रहे थे।

फाइनल गंवाने के बाद टूट गए मोहित: मोहित शर्मा ने बताया कि हार के बाद उनकी नींद उड़ गई थी। उन्होंने कहा कि मैं आखिरी गेंद को यॉर्कर डालना चाहता था। मैंने आखिरी गेंद पर फोकस्ड रहकर यॉर्कर करने की कोशिश की। लेकिन आखिरी गेंद जहां सोचा वहीं नहीं गिरी और जडेजा ने बल्ला अड़ा कर चौका बटोर लिया। बता दें कि इस पूरे सीजन मोहित शर्मा ने दमदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था।

पहले से की थी प्लानिंग: मोहित शर्मा ने कहा कि मेरे दिमाग में यह बात बिल्कुल साफ थी कि मुझे क्या करना है। मैंने इस तरह की स्थिति के लिए प्रैक्टिस की थी। इसलिए मैंने लगातार यॉर्कर डालने की कोशिश की। शुरू के चार गेंद सही जगह पर गिरी, लेकिन अंतिम दो गेंद मैं सही जगह नहीं फेंक पाया। मैच के बाद रात को मैं सो नहीं पाया। यही सोचता रहा क्या अलग करता जो मैच जीत जाते। कैसा होता कि मैं यह गेंद फेंकता या फिर वह गेंद फेंकता? यह एक अच्छी फीलिंग नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+