मैनचेस्टर में सिराज करेंगे सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान ध्वस्त, रिकॉर्ड बुक हिलाकर मचा देंगे तहलका
Mohammed Siraj: लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारत को करीबी हार मिली थी और अंतिम विकेट के रूप में मोहम्मद सिराज आउट हुए थे। बशीर की गेंद को बल्ले के बीच में खेलने के बाद वह आउट हुए थे। गेंद लुढ़कते हुए विकेट पर जाकर लग गई थी और मैदान पर ही सन्नाटा पसर गया था।
सिराज को उस हार का गहरा दुःख है क्योंकि वह काफी समय तक क्रीज पर टिके थे और आत्मविश्वास से लबरेज थे। सिराज ने कहा था कि इस मैच से और हार से सीख मिली है। अब वह मैनचेस्टर टेस्ट मैच खेलने के लिए आगे बढ़ने वाले हैं। बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट है और सिराज के निशाने पर एक धांसू कीर्तिमान भी है।

सिराज अब महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब आ गए हैं और शायद वह मैनचेस्टर टेस्ट मैच में ऐसा कर भी देंगे, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। उनकी फॉर्म को देखते हुए यही कह सकते हैं कि वह महान सचिन तेंदुलकर को पछाड़ देंगे।
Mohammed Siraj और तेंदुलकर में बेहद कम फासला
दरअसल सिराज अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के विकेटों की टैली से कुछ ही कदम दूर हैं। वह महज 3 विकेट हासिल करते ही तेंदुलकर की बराबरी पर लेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूप को मिलाकर सचिन तेंदुलकर ने कुल 201 विकेट अपने नाम किये थे।
बैटिंग में ना सही लेकिन गेंदबाजी में सिराज इस मुकाम पर आकर खुश तो होंगे क्योंकि वह तेंदुलकर की टैली से आगे निकल जाएंगे। तेंदुलकर का कोई भी रिकॉर्ड तोड़ देना अपने-आप में एक बड़ी बात होती है। सिराज ने 99 मुकाबले खेलकर कुल 198 विकेट अपने नाम किये हैं। टेस्ट में उन्होंने 113, वनडे में 71 और टी20 में 14 विकेट प्राप्त किये हैं।
Mohammed Siraj के पास डबल रिकॉर्ड का मौका
सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में टेस्ट मैचों में 46, एकदिवसीय में 154 और टी20 में 1 विकेट झटका। उन्होंने करियर में महज एक ही टी20 खेला था, उसमें 10 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया। सिराज के लिए तेंदुलकर का कीर्तिमान तोड़ने के अलावा 200 विकेटों के क्लब में आने का मौका भी है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए अब तक कुल 24 खिलाड़ियों ने 200 या उससे ज्यादा विकेट झटके हैं और सिराज अब 25वें स्थान पर आने वाले हैं। लिस्ट में टॉप पर अनिल कुंबले हैं, जिनके नाम 953 इंटरनेशनल विकेट हैं। सिराज तेज गेंदबाज हैं, तो उनकी कैटेगरी में देखें, तो कपिल देव ने बतौर तेज गेंदबाज 687 विकेट अपने नाम किये थे, वह तेज गेंदबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications