दिनेश कार्तिक ने मोहम्मद सिराज को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, जो है 2023 वर्ल्ड कप से जुड़ी

दिनेश कार्तिक ने मोहम्मद सिराज को लेकर भविष्यवाणी की है कि वो इस साल होने वाले विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह पाने के हकदार हैं। उन्होंने खुद को उस तरह से तैयार है।

Mohammed Siraj and Dinesh Karthik

भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। दिनेश कार्तिक का मानना है कि मोहम्मद सिराज में तीनों फॉर्मेट का बेस्ट बॉलर बनने की काबिलियत है और इतना ही नहीं उनके अंदर टेस्ट क्रिकेट में कम से कम 300 विकेट लेने की क्षमता है। दिनेश कार्तिक ने कहा है कि अगर सिराज अपने करियर में चोट की समस्या से नहीं जूझते हैं तो वो टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट जरूर ले लेंगे। आपको बता दें दिनेश कार्तिक और मोहम्मद सिराज आईपीएल में एकसाथ खेलते हैं और कार्तिक ने सिराज की गेंदबाजी और उनकी क्षमता को बेहद करीब से देखा है।

टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं सिराज

साल 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले सिराज को लेकर दिनेश कार्तिक का दावा है कि सिराज ने कई स्टार गेंदबाजों की अनुपस्थिति में शानदार प्रदर्शन किया है। सिराज अब पिछले कुछ सालों से भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा बन गए हैं। टेस्ट के अलावा सिराज ने पिछले एक साल के अंदर वनडे में भी शानदार प्रदर्शन किया है। वर्तमान में सिराज आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान के गेंदबाज हैं।

विश्व कप टीम में जगह पाने के हकदार हैं सिराज- कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने सिराज का वनडे फॉर्मेट में प्रदर्शन को देखकर दावा किया है कि वो इस साल होने वाले वनडे विश्व कप को खेलने के लिए टीम में जगह पाने के हकदार हैं। कार्तिक ने कहा कि आईपीएल 2022 में सिराज को काफी कुछ सिखाया है। दिनेश कार्तिक ने कहा है, "2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप टीम में मोहम्मद सिराज जरूर शामिल होंगे। वह उस स्थान के काबिल हैं और उसे पाने का हक रखते हैं। आईपीएल 2022 ने उन्हें अपने करियर में असफलताओं को हैंडल करना सिखाया है और उन्होंने उससे काफी कुछ सीखा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+