IPL 2023: मोहम्मद सिराज को भारी पड़ा Live मैच में साथी खिलाड़ी से भिड़ना, दो बार मांगनी पड़ी माफी, देखें Video
Mohammed Siraj Viral video: आईपीएल 2023 के 32वें मैच में आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत हुई, जहां आरसीबी ने आरआर को 7 रन से हरा दिया। इस मैच के दौरान मोहम्मद सिराज का साथी खिलाड़ी पर भड़कना भारी पड़ गया।

IPL 2023, SRH vs DC: आईपीएल का 32वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, लेकिन मैच के दौरान आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद से उनकी जमकर आलोचना होने लगी। दरअसल, लाइव मैच के दौरान आरसीबी की ही खिलाड़ी पर सिराज आक्रामक अंदाज में भड़क उठे, जिसके बाद लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया, और अब गेंदबाज को इस मुद्दे पर अपनी सफाई देनी पड़ी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज सिराज ने कहा कि, उन्होंने 23 अप्रैल रविवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान अपशब्द कहने के लिए टीम के साथी महिपाल लोमरोर से माफी मांगी है।
दरअसल, आरसीबी ने रविवार को डबल हेडर के पहले मैच में आरआर को सात रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, बैंगलोर के ग्लेन मैक्सवेल (77 रन) और फाफ डु प्लेसिस (62 रन) ने शानदार पारी खेलते हुए स्कोर को 189/9 पर पहुंचा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान 182 रन ही बना सकी, और बुरी हार का सामना करना पड़ा।
क्या था पूरा मामला
पूरा मामला ये था कि आरसीबी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर आरआर के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और रविचंद्रन अश्विन ने दूसरा रन बनाने का प्रयास किया, इस दौरान फील्डिंग पर मौजूद महिपाल लोमरोर ने नॉन-स्ट्राइकर छोर पर थ्रो फेंका, लेकिन सिराज इस थ्रो को पकड़ सके, और महिपाल पर भड़क गए और उन्हें कुछ कहते हुए भी नजर आए।
सिराज का ये आक्रामक अंदाज जब दर्शकों तक पहुंचा तो उन्होंने उनकी खिंचाई शुरू कर दी। इसके बाद सिराज को सामने आकर मामले पर सफाई देनी पड़ी और उन्होंने कहा कि 'मुझे महिपाल लोमरोर से आक्रामकता दिखाने के लिए खेद है। मैंने उनसे दो बार माफी मांग चुका हूं।' इसके बाद लोमरोर ने अपना जवाब देते हुए कहा कि, 'ठीक है सिराज भाई, बड़े-बड़े मैचों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती है।'












Click it and Unblock the Notifications