हसीन जहां पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, मोहम्मद शमी पर लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, दहेज मांगने का आरोप

मोहम्मद शमी की अलग रह रही पत्नी हसीन जहां ने इंडियन पेसर पर टीम इंडिया के साथ विदेशी दौरों पर सेक्स वर्करों के साथ संबंधों की बात कही है और दहेज मांगने का आरोप भी लगाया है।

Mohammed Shamis estranged wife Hasin Jahan

Mohammed Shami and Hasin Jahan: भारत के क्रिकेटर मोहम्मद शमी की अलग रह रही पत्नी हसीन जहां ने एक स्पेशल लीव पिटिशन के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि तेज गेंदबाज के सेक्स वर्कर्स के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होते रहे हैं। यहां तक कि जब शमी विदेशी दौरों पर टीम के साथ होते थे तब भी वे होटल में अन्य महिलाओं से मिलते-रहते थे।

हसीन जहां ने पहली बार 2018 में मोहम्मद शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा और एडल्टरी के आरोप लगाए थे। हालांकि शमी ने लगातार अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। जनवरी 2023 में, कोलकाता की एक अदालत ने शमी को हसीन जहां को 50,000 रुपये मासिक गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था।

हालांकि हसीन जहां इससे खुश नहीं थीं। भारतीय तेज गेंदबाज से प्रति माह 10 लाख रुपये की मांग की थी। हसीन जहां के साथ कानूनी लड़ाई में शमी काफी मुसीबतों का सामना किया है। शमी ने इस दौरान पुलिस पूछताछ और वारंट तक का सामना किया है। हालांकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की हसीन जहां द्वारा शमी पर मैच फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप लगाने के बाद भी शमी को क्लीन चिट दे दी थी।

टीम होटल में लड़कियां बुलाते हैं- सुप्रीम कोर्ट में हसीन जहां की नवीनतम याचिका में आरोप लगाया गया है शमी दहेज मांगते थे और वे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में शामिल थे। यहां तक कि जब वे भारतीय क्रिकेट टीम के साथ विदेशी दौरों पर शामिल होते थे तब भी उनके अफेयर चलते रहते थे।

उन्होंने बताया कि शमी जब विदेशी दौरों पर रहते थे तब बीसीसीआई द्वारा उपलब्ध होटल रूम में लड़कियों को बुलाते थे। वे अब भी ऐसा ही करते हैं। इसके लिए शमी दूसरा मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हैं।

पिटिशन में कहा गया है- "हसीन जहां ने याचिका में आरोप लगाया है कि शमी अपने दूसरे मोबाइल फोन- एचटीसी कंपनी, मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते थे। +447864905556 नंबर से वेश्याओं के साथ अपने रिलेशन को मैनेज किया जाता था। उस फोन को कोलकाता द्वारा जब्त कर लिया गया था। शमी अभी भी सेक्स वर्कर्स के साथ सेक्सुअल गतिविधियों में शामिल हैं।"

इंडिया टुडे के अनुसार मोहम्मद शमी ने कहा था कि अगर हसीन जहां के आरोप अदालत में सच साबित हुए तो वह उनसे माफी मांगने को तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+