'बस देखने में अच्छी हो पर किसी काम की नहीं हो', हसीन जहां पर फिर फूटा फैंस का गुस्सा

Mohammed Shami Wife Hasin Jahan: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी से अलग रह रही उनकी वाइफ हसीन जहां को लेकर फैंस अक्सर कमेंट्स करते रहते हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वह लगातार रील से लेकर तस्वीरों तक कई तरह के पोस्ट शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया यूजर्स की तारीफ और ट्रोलिंग दोनों का सामना ही हसीन जहां को करना पड़ता है। इसके बावजूद वह काफी एक्टिव रहती हैं।

शमी पर लगाए कई गंभीर आरोप

हसीन जहां शमी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाने का काम कर चुकी हैं, जिससे उनका रिश्ता सार्वजनिक रूप से सामने आता रहा है। उनके लगातार आरोपों के बावजूद शमी ने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी है। हालांकि, शमी के फैंस अक्सर शमी का बचाव करने के लिए उनके सोशल मीडिया पर आते हैं और उनकी पोस्ट पर कमेंट करके अपनी वफादारी दिखाते हैं।

Hasin Jahan 1

बस देखने में अच्छी हो पर किसी काम की नहीं हो

हाल ही में हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साड़ी पहनकर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बस देखने में अच्छी हो पर किसी काम की नहीं हो। इसके अलावा भी कई यूजर्स हसीन जहां को ट्रोल कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि चाहे आप कितना भी कर लें, अब शमी भाई नहीं मिलने वाले हैं।

शमी को करना होगा इंतजार

दूसरी तरफ मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है। मोहम्मद शमी इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। शमी को रील्स बनाना पसंद है और वे अक्सर अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में अपडेट शेयर करते रहते हैं। क्रिकेट से दूर वे फिट रहने के लिए काफी समय देते हैं और अक्सर नेशनल क्रिकेट एकेडमी में नजर आते हैं। टीम में वापसी के लिए शमी को अभी और इंतजार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+