'कुछ भी करले तू शमी के लायक नहीं...' अब बॉक्सिंग करती दिखीं हसीन जहां, VIDEO देख चुटकी लेने लगे लोग

Hasin Jahan Boxing Video: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अकसर उनके कई वीडियोज वायरल भी होते हैं और कई बार लोग उन्हें ट्रोल भी कर देते हैं। हसीन जहां की कई पोस्ट ऐसी रहती हैं जिनमें वे जाने अंजाने में शमी पर निशाना साध देती हैं लेकिन ये बात शमी के फैंस को रास नहीं आती।

बॉक्सिंग करती दिखीं हसीन जहां
अब हाल ही में हसीन जहां ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बॉक्सिंग करती दिख रही हैं। उनके साथ वीडियो में एक और शख्स नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है मानो हसीन जहां अब बॉक्सिंग करना सीख रही हों या फिर फिटनेस फ्रीक बन रही हों।

Mohammed Shami wife Hasin Jahan

लोगों ने कहा कुछ भी करले तू...
इस क्लिप को देखने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। हसीन जहां ने कैप्शन में लिखा है कि चलिये शुरू करते हैं। कई लोग कमेंट्स में जमकर रिएक्शन देते हुए कह रहे हैं कि ये नया क्या सीन है। एक यूजर ने कहा कि कुछ भी करले लेकिन शमी भाई के लायक नहीं है तू। एक अन्य यूजर ने कहा कि भाई ने बाउंसर रखे हुए हैं ऐसे में उन्हें कोई टेंशन नहीं है।

'भाभी बॉक्सिंग सीख रही हैं...'
एक यूजर ने कहा कि शमी भाई भाभी बॉक्सिंग सीख रही हैं। ऐसे में आपको अब बच कर रहना चाहिए। एक ने कहा कि अब शमी भाई को पापा की परी उड़ाएगी। शमी को टार्गेट करते हुए मोहतरमा कुम्फू सीखते हुए। हसीन जहां के इस क्लिप को तीन हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और शमी के फैंस से लेकर हसीन जहां के फैंस तक इस क्लिप पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि, हसीन जहां को ट्रोल करने वालों की संख्या में कोई भी कमी नहीं है।

यहां देखें वायरल वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+