मोहम्मद शमी की हुई अचानक वापसी, कल होने वाले मुकाबले के लिए फिट, मैदान में उतरने को तैयार
Mohammed Shami: काफी लम्बे समय से भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद शमी मैदान से बाहर हैं। पिछले साल वर्ल्ड कप के दौरान वह चोटिल हुए थे और अब तक रिकवरी के दौर से ही गुजर रहे थे। अब शमी की वापसी को लेकर अहम अहम खबर सामने आई है और यह अच्छी बात है।
शमी रिकवर होने के बाद मैदान पर उतरने को तैयार हैं। लम्बे समय से वह रिकवरी और रिहैब के दौर से ही गुजर रहे थे। कुछ समय पहले तक खबरें आई थीं कि वह जल्दी ही मैदान पर वापस आने वाले हैं और अब कुछ ऐसा ही होने जा रहा है। वह खेलने के लिए तैयार हैं।

प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में मोहम्मद शमी और रणजी ट्रॉफी से मैदान पर वापसी कर रहे हैं। बंगाल क्रिकेट संघ ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि शमी अब मध्य प्रदेश के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे। यह मैच बुधवार से ही शुरू हो रहा है।
सबसे पहले शमी को एड़ी में चोट लगी थी और इस वजह से उनको सर्जरी से गुजरना पड़ा था। बाद में घुटने की सूजन में परेशानी बढ़ा दी और इंतजार लम्बा हो चला। इससे उनको रिकवरी में समय लग गया और वापसी में भी देरी हो गई। हालांकि न्यूजीलैंड टेस्ट से पहले बेंगलुरु में कुछ सेशन उन्होंने गेंदबाजी की थी।
शमी का वापस आना टीम इंडिया के लिए भी एक बूस्ट होने वाला है क्योंकि टीम को उनकी कमी निश्चित रूप से खली है। बुमराह के साथ शमी अगर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के साथ होते तो बात कुछ अलग होती। देखना होगा कि रणजी ट्रॉफी में वह किस तरह की गेंदबाजी करते हैं।
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जा चुकी है लेकिन शमी को बाद में भी शामिल किया जा सकता है। अगर सब कुछ ठीक रहता है तो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शमी को कुछ मैच खेलने को मिल सकते हैं। फ़िलहाल तो रणजी ट्रॉफी में उनकी रिकवरी और फिटनेस के बारे में पता चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications