मोहम्मद शमी को मिला कोरोना से छुटकारा, झूमते हुए शेयर की टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट

नई दिल्ली, 28 सितंबर: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी राहत भरी खबर लेकर आए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज से पहले शमी कोविड पॉजिटिव हो गए थे जिसके चलते उनको कंगारूओं के खिलाफ सीरीज से बैठना पड़ा और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले भी वे तय समय पर फिट नहीं हो पाए। लेकिन शमी ने अपनी ताजा रिपोर्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसने आखिरकार उनका कोविड टेस्ट नेगेटिव आ गया है।

आरटी पीसीआर रिपोर्ट

आरटी पीसीआर रिपोर्ट

शमी इस नेगेटिव रिपोर्ट का इंतजार काफी शिद्दत से कर रहे थे। उन्होंने इससे पहले एक वीडियो पोस्ट किया था किया और एक रैप सॉन्ग शेयर करते हुए अपनी झुंझलाहट बताई थी कि मुझे नहीं पता मेरी रिपोर्ट कब नेगेटिव आएगी।

अब शमी ने जो रिपोर्ट शेयर की है उसमें आरटी पीसीआर रिपोर्ट दिखाई गई है और टेस्ट नेगेटिव है।

झूमते हुए शेयर की टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट

झूमते हुए शेयर की टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट

यह रिपोर्ट बताती है बल्ड का सैंपल 26 सितंबर को कलेक्ट किया गया और 27 तारीख को इसकी रिपोर्ट आ गई। शमी ने रिपोर्ट के नीचे नाचते हुए स्टीकर पोस्ट किए हैं और हार्ट भी लगाए हैं। वे खुश हैं आखिरकार इतना समय आइसोलेशन में बिताने के बाद कोविड से छुटकारा मिला।

लेकिन शमी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से हाथ धोना पड़ेगा जो आज से शुरू हो रही है।

टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं शमी

टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं शमी

इस सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। चोटिल दीपक हुड्डा के साथ शमी को भी बाहर कर दिया गया है और उमेश यादव ने उनकी जगह पर टीम में जगह बरकरार रखी है। इसके अलावा श्रेयस अय्यर और शाहबाज अहमद को भी जगह मिली है।

हो सकता है शमी अब अगले सप्ताह शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई दें। शमी को टी20 वर्ल्ड कप के लिए एक स्टैंडबॉय खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+