मोहम्मद शमी करने वाले हैं मैदान पर वापसी, गेंद से बरपाएंगे कहर, जानिए कब करेंगे धमाका

Mohammed Shami: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय इंग्लैंड दौरे पर नहीं हैं। उनको टीम में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि वह आईपीएल में खेले थे लेकिन टेस्ट टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे थे। अब शमी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

दरअसल शमी मैदान पर फिर से उतरने के लिए तैयार हो रहे हैं। आईपीएल के बाद रेस्ट कर रहे शमी के फैन्स के लिए यह खुशखबरी है। वह अपनी गेंदों से कहर बरपाने के लिए तैयार हैं। शमी अब घरेलू क्रिकेट से मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।

mohammed shami

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद शमी को आगामी घरेलू सत्र के लिए बंगाल द्वारा घोषित 50 संभावित खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो वे 28 अगस्त से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में मैदान पर वापसी करते नजर आ सकते हैं।

इंग्लैंड दौरे पर शमी को टीम में शामिल नहीं करने के पीछे चयनकर्ता अजित अगरकर ने कारण बताया था। अगरकर ने कहा था कि शमी चोटिल हैं और कुछ टेस्ट भी हुए हैं। इस वजह से वह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। मेडिकल कारणों से मोहम्मद शमी को इंग्लैंड दौरे की टीम में शामिल नहीं किया गया था।

कब खेला Mohammed Shami ने अंतिम टेस्ट

शमी ने टेस्ट क्रिकेट में अपना अंतिम मुकाबला दो साल पहले खेला था। सफेद गेंद क्रिकेट में तो वह खेल रहे हैं लेकिन टेस्ट के लिए फिटनेस का स्तर अलग होता है। पूरे पांच दिनों तक खेलने के लिए उनका शरीर साथ नहीं दे रहा था। यही कारण है कि इंग्लैंड में प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप आदि को भेजा गया।

आईपीएल में फ्लॉप रहे Mohammed Shami

हाल ही में शमी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे। हैदराबाद की टीम से खेलते हुए उनकी गेंदों में धार बिलकुल नज़र नहीं आई और वह निरतंर फ्लॉप साबित हुए। शमी की लाइन और लेंथ भी कहीं नज़र नहीं आई थी, वह 6 विकेट ले पाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+