CSK vs RCB: शमी ने धोनी को ठहराया चेन्नई की हार का जिम्मेदार? जानिए क्या बयान देकर बनाया माही को निशाना
IPL 2024: गत आईपीएल की चैम्पियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स इस बार प्लेऑफ़ तक का सफर तय करने में भी नाकाम रही है। चेन्नई सुपर किंग्स टीम के सामने आरसीबी की चुनौती थी और आरसीबी ने धमाका करते हुए जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश कर लिया। चेन्नई के लिए यह निराश करने वाली बात थी।
रविन्द्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी ने मिलकर प्रयास किया था लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। दोनों के बल्ले से रन भी आए थे लेकिन स्कोर काफी बड़ा था। क्वालीफाई करने के लिए जरूरी रनों तक चेन्नई सुपर किंग्स पहुँच ही नहीं पाई। इस बीच मोहम्मद शमी की तरफ से प्रतिक्रिया आई है।

अपने यूट्यूब चैनल पर मोहम्मद शमी ने चेन्नई की हार के कुछ कारणों पर प्रकाश डाला। इसमें महेंद्र सिंह धोनी द्वारा की गई एक गलती भी शामिल थी। मोहम्मद शमी ने महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी क्रम को लेकर सलाह दे डाली। शमी ने धोनी के बैटिंग क्रम पर सवाल खड़ा किया।
मोहम्मद शमी ने कहा कि धोनी ने बैटिंग करने के लिए आते देरी कर दी क्योंकि उनका मिचेल सैंटनर जैसे बल्लेबाज के पीछे खेलने का कोई मतलब ही नहीं है। धोनी अगर बल्लेबाजी करने के लिए ऊपर आते, तो शायद चेन्नई सुपर किंग्स मैच में जीत दर्ज कर लेती। शमी के अनुसार ऊपर बैटिंग करने के लिए आने से धोनी को 4 गेंद अतिरिक्त मिलती।
इसके अलावा शिवम दुबे के आउट होने को लेकर भी शमी ने बयान दिया और कहा कि टी20 फ़ॉर्मेट में आप 46 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं। इतने अहम मुकाबले में आपको साझेदारी भी करनी होगी। अगर ऐसा नहीं होता है, तो नतीजा ऐसा ही होगा।
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने 13 गेंदों का सामना करते हुए 25 रनों की पारी खेली थी। जडेजा अंत तक क्रीज पर टिके रहे और 22 गेंद में 42 रनों की नाबाद पारी खेली थी। चेन्नई इस मैच में 27 रनों से हारकर बाहर हो गई और आरसीबी अगले चरण में चली गई।












Click it and Unblock the Notifications