Mohammed Shami ने दिखाया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, लोगों ने क्यों की 'एनिमल' के रणबीर कपूर से तुलना?
Mohammed Shami Transformation: भारतीय टीम के स्टार बॉलर मोहम्मद शमी अकसर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। शमी की सोशल फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। हाल ही में शमी ने एक गजब का लुक शेयर किया है, जो उन्हें मशहूर हेयरड्रेसर आलिम हकीम ने दिया है।
शमी ने अपने सोशल मीडिया पर अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें कैप्शन दिया है- नया लुक, वही धमाल। इस शानदार बदलाव के लिए @aalimhakim का स्टाइलिंग जीनियस कमाल है! 💇♂️✨ शमी की तस्वीरें पोस्ट होते ही इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं।

एनिमल फिल्म तो आपने देखी हो होगी। फिल्म के खत्म होते ही इसके नए पार्ट की भी जोरों-शोरों से चर्चा होने लगी। फिल्म के सीक्वल में रणवीर कपूर का एक अलग ही लुक देखने को मिलेगा। रणवीर के लुक की चर्चा भी खूब हो रही है। अब मोहम्मद शमी ने जब अपना नया लुक फैंस को दिखाया है तो लोगों को एनिमल के रणवीर कपूर की याद आ गई।
शमी ने ये तस्वीर एक दिन पहले शेयर की थी और इसमें 10 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ गए। शमी की फोटो पर आए रिएक्शन्स और व्यूज से साफ पताचलता है कि लोगों को उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन कितना पसंद आया है। बता दें कि शमी को टखने पर चोट आ गई थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई।
सर्जरी के बाद वे रिहैबेलिटेशन के प्रोसेस से गुजर रहे हैं। शमी का जो नया लुक सामने आया है, उसमें लोग उन्हें काफी यंग बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि मोहम्मद शमी अपनी उम्र से पूरे पूरे 20 साल ज्यादा लग रहे हैं। सभी लोगों का कहना है कि शमी काफी जवान नजर आ रहे हैं।
कई लोग मोहम्मद शमी को हेयर ट्रांसप्लांट से जुड़े सवाल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने कहां से ये करवाया। क्योंकि ये काफी शानदार लग रहा है। शमी का पूरा लुक ही बदल गया। सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications