'शमी अहमद की बहन...,' हसीन जहां ने क्रिकेटर की सिस्टर को लेकर किया चौंकाने वाला दावा, बोलीं- प्रूफ है मेरे पास
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शमी की पत्नी ने सोशल मीडिया पर भारत के तेज गेंदबाज के परिवार पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। 44 वर्षीय पूर्व मॉडल ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि क्रिकेटर शमी अहमद ने धोखाधड़ी के दस्तावेज बनवा रखे हैं।
शमी की बहन की उम्र को लेकर किया बड़ा दावा
हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, 'शमी अहमद की बड़ी बहन सबीना अंजुम जो कि अभी 42-43 साल की है या फिर उससे ज्यादा उम्र की होगी, सबीना अंजुम के पति 'मोहम्मद गजनबी' बीवी सबीना अंजुम से उमर में 5-6 साल छोटे हैं, शमी अहमद के जीजा 'मोहम्मद' गजनबी शमी अहमद से भी उम्र में कई साल छोटे हैं।'

पूर्व मॉडल ने आगे कहा कि, 'लेकिन 2024 की मतदाता सूची में सबीना अंजुम 42-43 साल से 29 साल की हो गई है। शमी अहमद की बड़ी बहन अब शमी अहमद से भी उम्र में कई साल छोटी हो गई है।'
दस्तावेजों में धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप
उन्होंने कहा कि, 'मैने आजतक की जिंदगी में शमी अहमद और उसके परिवार वालों की तरह किसी को उम्र घटाते और दस्तावेजों में धोखाधड़ी करते हुए नहीं देखा है, ये खुल्ला फ्रॉड है। शमी अहमद 1982 की पैदाइश मुझसे (हसीन जहां) उम्र में 2 साल बड़ा है, लेकिन धोखाधड़ी वाले दस्तावेज बनाकर मुझसे छोटा हो गया। इस बात का फुल ओरिजिनल प्रूफ मेरे पास है।'
वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज शमी ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान अमरोहा में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद शमी ने कहा कि, 'मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि प्रत्येक नागरिक को अपना वोट डालने और अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि पीएम मोदी ने (अमरोहा में) अपने भाषण के दौरान मेरा नाम लिया और मेरी और मेरे खेल की प्रशंसा की।'
ये भी पढ़ें- Archery World Cup: भारत ने ओलंपिक चैंपियन कोरिया को हराकर गोल्ड मेडल पर किया कब्जा, दर्ज की बड़ी जीत
शमी से जब पूछा गया कि किन मुद्दों को लेकर आपने वोट किया तो उन्होंने कहा कि 'मुद्दे लोगों के हित में होते हैं कि अच्छे कॉलेज बनवाएं, अच्छे अस्पताल बनवाएं, विकास होना चाहिए। यही सब मुद्दे होते हैं और यहां भी कोई नया मुद्दो तो है नहीं।'












Click it and Unblock the Notifications